गन्ने के रस के इन उपयोग से बरसेगा धन, दूर होंगी जीवन की सभी परेशानी

धर्मगन्ने के रस के इन उपयोग से बरसेगा धन, दूर होंगी जीवन...

Date:

नई दिल्ली। लोग मेहनत करते हैं लेकिन उन्हें मेहनत का फल प्राप्त नहीं होता है। इस कारण लोग हमेशा आर्थिक रूप से कमजोर होते हैं और कर्ज में डूबे रहते हैं। ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक यह परेशानियां ग्रहों की कमजोर स्थिति के कारण होती है। इन परेशानियों को दूर करने के लिए ज्योतिष के कुछ विशेष उपाय करने से लाभ होता है।

ज्योतिष के इन उपायों में एक है गन्ने के रस के महाउपाय। ज्योतिष मान्यता के अनुसार गन्ने के रस के महाउपाय को करने से लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। माता जगदंबिका को आम अथवा गन्ने के रस से स्नान करवाना शुभ मानते हैं। ऐसा करने से आपके घर मां लक्ष्मी हमेशा विराजित रहती है। घर में धन की कोई कमी नहीं आती है औरज्ञान में वृद्धि होती है।

पंचमी तिथि को करें ये काम

प्रत्येक महीने की पंचमी तिथि के दिन लोटे में थोड़ा सा गन्ने का रस लेकर सात बार अपना नाम और गोत्र बोलकर तुलसी की जड़ में अर्पित करने से मां लक्ष्मी का आशीर्वाद सदैव आपके साथ बना रहेगा।

लक्ष्मी को करें गन्ने का अभिषेक

अगर धनलाभ की कामना करते हैं तो ऐसे में आपको माता लक्ष्मी का गन्ने के रस से लक्ष्मीनारायण के श्रीसूक्त का पाठ करते हुए अभिषेक करें। व्यापार में लाभ प्राप्त करने के लिए हर शुक्रवार को गन्ने के रस भगवान शिव का अभिषेक करें। यदि धन वृद्धि की इच्छा रखते हैं तो भगवान भोलेनाथ के शिवलिंग पर गन्ने के रस में थोड़ा सा तिल का तेल मिलाकर अभिषेक करें।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related