सभी धर्म में जीव के लिए करुणा करने के लिए कहा गया है। हिंदू धार्मिक ग्रंथों में घर के भीतर और बाहर पौधे लगाने को बहुत ही शुभ बताया गया है। इनमें अधिकांश वास्तुशास्त्र के हिसाब से काफी शुभ बताए गए हैं। इन्हीं में से एक है हल्दी का पौधा। लेकिन क्या घर के भीतर हल्दी का पौधा लगाना शुरू हो सकता है। वास्तुशास्त्र और धर्म ग्रंथ के अनुसार इस बारे में भी कई मान्यताए हैं। ज्योतिष के अनुसार हल्दी के पौधे को स्वास्थ्य और धार्मिक दृष्टि से बहुत शुभ माना गया है। घर में गमला लेकर हल्दी का पौधा लगाने से इससे ना केवल सेहत में सुधार होता है। बल्कि आर्थिक समस्याओं से छुटकारा भी मिलता है। घर में हल्दी का पौधा लगाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। जिसका असर पूरे परिवार पर पड़ता है।
घर में लगे हल्दी पौधे को नियमित रूप से पानी देने और खाद डालने की व्यवस्था करनी जरूरी है। इस बात का ध्यान रखें कि हल्दी का पौधा साफ-सफाई मांगता है। इसलिए इसके आसपास गंदगी नहीं होने देंं। माना जाता है कि मां लक्ष्मी को हल्दी का पौधा काफी प्रिय है। जिस घर में हल्दी का पौधा साफ सफाई से लगाया जाता है। वहां पर मां लक्ष्मी अपनी कृपा बरसाती हैं। वास्तु शास्त्र की माने तो हल्दी के पौधे की बड़ी खासियत होती है कि जिस घर में इसको लगाया जाता है। वहां परिवार के बीच आपसी स्नेह बढ़ता है। इससे नकारात्मक शक्तियां घर में प्रवेश नहीं करती हैं। गुरुवार को भगवान विष्णु को हल्दी का तिलक लगाए तो इससे भी वो प्रसन्न होते हैं और मनचाहा वरदान देते हैं। इससे भगवान विष्णु की कृपा हमेशा बनी रहती है।

