रसोई Bytes: झटपट तैयार करे साबूदाने का स्वादिष्ट हलवा!

रसोई Bytesरसोई Bytes: झटपट तैयार करे साबूदाने का स्वादिष्ट हलवा!

Date:

लाइफस्टाइल डेस्क। Sabudana Ka Halwa – साबूदाना ज्यादातर व्रत में खाया जाता है, अभी नवरात्रि चल रही है तो लोग इसी का ज्यादा सेवन कर रहे है। इसलिए आज हम आपके लिए साबूदाने की एक स्वादिष्ट रेसिपी लाए है। जो की है साबूदाना का हलवा। ये खाने में स्वादिष्ट होने के साथ ही हेल्दी व्यंजन भी है।

साबूदाना का हलवा सामग्री

साबूदाना 1 कप, चीनी 1 कप, केसर 4, देसी घी आधा कप, इलायची 4, बारीक कटे हुए बादाम 8 और 8 बारीक कटे हुए काजू।

साबूदाना का हलवा रेसिपी (Sabudana Ka Halwa)

पहले साबूदाने को साफ कर 1 घंटे के लिए भिगोकर रख ले। फिर पैन में देसी घी गर्म कर इलायची डालकर चटका ले। अब साबूदाने को देसी घी में डालकर लगातार चलाते हुए पकाएं। फिर इसे ढक कर पकने दें।

जब साबूदाना पिघल जाए तो चीनी डालकर चलाते रहें और इसे पकने दें। फिर कटे हुए बादाम, कटे हुए काजू और केसर डालकर 5 मिनट इसे छोड़ दें। बस थोड़ी देर में तैयार हो जाएगा साबूदाने का हलवा।

(Image/Pixabay)

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related