Jackpot: कचरा बीनने वाली महिलाओं ने जीती 10 करोड़ की लॉटरी, 25-25 रुपए जुटाकर खरीदा था टिकट

नेशनलJackpot: कचरा बीनने वाली महिलाओं ने जीती 10 करोड़ की लॉटरी, 25-25...

Date:

Jackpot: केरल में प्लास्टिक का कचरा बीनने वाली 11 महिला कर्मियों पर छप्पर फाड़कर धनवर्षा हुई है। कचरा बीनने वाली इन गरीब महिलाओं ने 25—25 रुपए एकत्र करते लॉटरी का एक टिकट खरीदा था। अब इन महिलाओं का दस करोड़ रुपए का जैकपाट लगा है। महिलाओं ने 10 करोड़ की लॉटरी जीती और पल में करोड़पति बन गई हैं। केरल में प्लास्टिक का कचरा बीनने वाली नगरपालिका की 11 महिला कर्मियों पर छप्पर फाड़कर धनवर्षा हुई है। इन गरीब महिलाओं ने आपस में पैसा इक्ट्ठा करके लॉटरी का एक टिकट खरीदा था। अब इनका दस करोड़ रुपये का जैकपाट लग गया है।

25-25 रुपए जमा कर खरीदा थी 11 महिलाओं ने टिकट

केरल के मलापुरम की 11 महिला सफाईकर्मियों ने महिलाओं 25—25 रुपए जमा करके एक लाटरी का टिकट 250 रुपए में खरीदा था। बता दें कि इन महिलाओं में किसी की हैसियत 250 रुपए की लॉटरी का टिकट खरीदने की नहीं थी। इसलिए सभी ने आपस में 25-25 रुपए जमा करके 250 रुपए का एक लॉटरी का टिकट खरीदा था।

केरल लॉटरी विभाग ने की घोषणा

जब यह महिलाएं घर-घर जाकर प्लास्टिक कचरे को लेकर परप्पनांगडी नगरपालिका गोदाम पहुंचीं तो उन्हें लॉटरी जीतने वाला नंबर पता चला। लाटरी का टिकट जीतने की बात सुनते ही हरे रंग का ओवरकोट और रबड़ के दस्ताने पहनी इन महिलाओं की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। केरल के लॉटरी विभाग ने घोषणा की कि इन महिलाओं के खरीदे टिकट ने दस करोड़ रुपए का Monsoon Bumper Award जीता है।

महिलाओं को हर तरफ से मिल रही बधाई

सफाईकर्मी महिलाओं को करोड़ों की लाटरी जीतने की खबर पूरे केरल में आग की तरह फैली। नगरपालिका के गोदाम परिसर में लोग इन लॉटरी विजेता सफाईकर्मी महिलाओं से मिलने पहुंचने लगे और उन्हें बधाइयां दीं। इनमें से राधा नाम की एक विजेता ने कहा कि उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। उन्हें जब यह पता चला कि उन लोगों को पहला ईनाम मिला है। उन्होंने कहा कि हम सभी के जीवन में बहुत कठिनाइयां हैं और अब इस जीती हुई रकम से हमारे परिवार की सभी समस्याएं बहुत हद तक दूर होगी।

इस बार चमका योग्य लोगों का भाग्य

इन महिलाओं को परप्पनांगडी नगरपालिका से संबद्ध-हरित कर्म सेना- से 7500 रुपए से लेकर 14,000 रुपए तक का वेतन मिलता है। हरित कर्म सेना अध्यक्ष शीजा ने कहा कि इस बार योग्य और जरूरतमंद लोगों का भाग्य चमका है। इनमें से कइयों को कर्ज उतारना है तो किसी को बेटी की शादी करनी है।

दूसरी बार जीता था ईनाम

.मजे की बात है कि इन महिलाओं ने दूसरी बार लॉटरी का ईनाम जीता है। पिछले साल इन्होंने ओनम बंपर लॉटरी ऐसी ही खरीदी और 7500 रुपए का ईनाम जीता था। तब भी इन महिला सफाईकर्मियों लाटरी का टिकट खरीदा था और लाटरी में मिली इनाम की राशि आपस में बांटी थी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...