Share Market News: ‘डब्बा कारोबार’ से शेयर ब्रोकर ने 3 माह में कमाए 4,672 करोड़, गिरफ्तार

UncategorizedShare Market News: 'डब्बा कारोबार' से शेयर ब्रोकर ने 3 माह में...

Date:

Share Market News: एक शेयर ब्रोकर ने डब्बा कारोबार से ही तीन महीने में इतना रूपया कमा लिया जितना वो पूरे जिंदगी नहीं कमा सकता। शेयर ब्रोकर ने डब्बा कारोबार से तीन महीने में अपना टर्नओवर 4,672 करोड़ रुपए पर पहुंचा दिया। पुलिस ने शेयर ब्रोकर गिरफ्तार कर लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि कांदिवली उपनगर से गिरफ्तार आरोपी जतिन सुरेशभाई मेहता ने सेबी टर्नओवर शुल्क, पूंजीगत लाभ कर, प्रतिभूति लेनदेन कर, राज्य सरकार स्टांप ड्यूटी शुल्क के अलावा स्टॉक एक्सचेंज टर्नओवर जैसे करों का भुगतान नहीं किया है। उसने कर नहीं जमा कर सरकार को 1.95 करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान पहुंचाया है।

पुलिस ने 45 साल के एक शेयर ब्रोकर को गिरफ्तार किया। उस पर करीब तीन महीने में 4,672 करोड़ रुपए के लेनदेन के साथ अवैध डब्बा कारोबार में लिप्त होने का आरोप है। डब्बा ट्रेडिंग, शेयर बाजार में ट्रेडिंग का अवैध रूप है। जहां पर ऑपरेटर शेयर में पैसा लगाने वालों को स्टॉक एक्सचेंज प्लेटफॉर्म के बाहर इक्विटी में कारोबार की सुविधा देते हैं। अधिकारी ने कहा कि शेयर ब्रोकर कथित तौर पर लाइसेंस के बिना स्टॉक एक्सचेंज के बाहर शेयर कारोबार करता था। शेयर ब्रोकर का कारोबार 23 मार्च से 20 जून 2023 के बीच करीब 4,672 करोड़ रुपए पहुंच गया।

मूडी नामक एप के जरिए चल रहा डब्बा कारोबार

मुंबई अपराध शाखा के पास शेयर ब्रोकर के बारे में विशेष सूचना मिली थी। जो स्टॉक एक्सचेंज से बिना किसी वैध लाइसेंस के मूडी नामक एप की मदद से डब्बा कारोबार कर रहा था। उन्होंने बताया कि अपराध शाखा की टीम ने नेशनल स्टॉक एक्सचेंज एनएसई और मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज एमसीएक्स अधिकारियों के एक दस्ते के साथ कांदिवली के महावीर नगर में शेयर ब्रोकर के आॅिफस पर छापा मारा। अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने आॅिफस से 50,000 रुपये नकद के अलावा पांच मोबाइल, एक लैपटॉप, एक टैब के अलावा कागज और एक पेन ड्राइव बरामद की है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related