Seema Haider Sachin Meena Love Story : पाकिस्तानी सीमा और भारतीय सचिन मीणा देश विदेश में सुर्खियों में हैं। सीमा हैदर को लेकर खुफिया एजेंसियां सतर्क हैं और उससे कई राउंड में पूछताछ कर चुकी हैं। लेकिन इसके बाद भी कोई खास जानकारी भारतीय खुफिया एजेंसियों को नहीं लगी है। लेकिन चौकाने वाली बात है कि आठवीं पास सचिन मीणा के पास पाकिस्तानी सीमा हैदर सभी सुरक्षा जांच एजेंसियों को चकमा देते हुए पहुंची कैसे। बताया जाता है कि आठवीं पास सचिन ने सीमा हैदर से शादी करने का प्रस्ताव रखा। इससे सीमा काफी प्रभावित हुई उसने अपने बच्चों के साथ सचिन के साथ रहने का फैसला किया। सीमा का पति दुबई में काम करता था। वो सीमा को हर महीने 80 हजार की रकम भेजा करता था। पाकिस्तानी सीमा हैदर ने एटीएस की पूछताछ में सब बात बताई है। वो कैसे पाकिस्तान में रह रही थी और कैसे भारत में अपने प्रेमी सचिन के पास पहुंचने के लिए पैसे की व्यवस्था की। सीमा के पास 12 लाख रूपए कहां से आए। अब इसके बारे में भी उसने बताया है। सीमा ने बताया कि वो पाकिस्तान में अपना 12 लाख रुपए का मकान बेंचकर सचिन के पास पहुंची हैं।
सीमा हैदर की जांच में फेल हुई भारतीय खुफियां एजेंसियां
भारतीय नागरिक सचिन मीना और पाकिस्तानी नागरिक सीमा हैदर अपने प्यार के लिए सरहदें पार कर गई। इसके बाद से दोनों की चारों तरफ चर्चाएं है। सूत्रों के मुताबिक एटीएस और खुफिया एजेंसियों ने सीमा हैदर के पाकिस्तान से दुबई और फिर नेपाल के रास्ते भारत आने के नेटवर्क को खंगाल लिया है। इसके साथ ही ये भी पता लगा लिया कि इस दौरान उसने किन मोबाइल नंबरों का उपयोग किया था।
ग्रेटर नोएडा के रहने वाले सचिन के संपर्क में वह कब से थी और दोनों के बीच किन मोबाइल नंबरों से बातचीत की जा रही थी। दरअसल, जांच एजेंसियों को यह बात समझ में नहीं आ रहा है कि कैसे बिना मदद के सीमा दुबई होकर नेपाल के रास्ते भारत आ गई।
सीमा के पास आए 12 लाख रूपए की कहानी
बताया जाता है कि सीमा हैदर का पति गुलाम हैदर 2019 से सऊदी अरब दुबई में नौकरी कर रहा है। गुलाम हर महीने सीमा को घर खर्च के लिए 80 हजार रुपए भेजता था। सीमा घर का खर्च चलाने के बाद हर महीने 25 हजार रुपए बचाती थी। इसके अलावा सीमा ने 10 हजार रुपए की 20 महीने के लिए दो लाटरी कमेटी डाली थी। दोनों कमेटी खुलने पर उसके पास दो लाख रुपए मिले थे। कमेटी और बचत के पैसे से सीमा हैदर ने 12 लाख रुपए में एक मकान खरीदा था। तीन महीने बाद सीमा ने 12 लाख रुपए में मकान बेचकर सचिन के पास आने का फैसला किया। इसके लिए पहले वो दुबई गई फिर अपने बच्चों के साथ भारत आ गई।
ऑनलाइन गेम खेलते समय बढ़ी सीमा और सचिन की नजदीकिया
सचिन और सीमा हैदर के कहानी की शुरुआत यूपी के गौतमबुद्धनगर जिले के रबूपुरा के मीणा ठाकुरान मोहल्ले से शुरू हुई। 24 साल का सचिन मीणा भी इसी मोहल्ले में रहता है। सचिन आठवीं पास है और कस्बे में परचून की दुकान पर काम करता था। 2019 में कोरोना महामारी के दौरान जब पूरी दुनिया में लॉक डाउन लगा तो दुकानें बंद हो गई। ऐसे में सचिन का काम ठप हो गया। वो घर पर खाली बैठ ऑनलाइन पबजी गेम खेलने लगा।
साल 2020 में ऑनलाइन गेम पबजी खेलते दौरान सचिन पाकिस्तान के सिंध प्रांत की सीमा हैदर के संपर्क में आया। गेम खेलने के दौरान दोनों माइक्रोफोन ऑन करके रखते थे। इस दौरान वे एक-दूसरे से बात करते थे। गेम चैट पर बातें करते थे। रोजाना तीन-चार घंटे गेम खेलते और एक-दूसरे से बात करते थे। करीब चार महीने के बाद, दोनों ने अपने प्यार का इजहार किया और फोन पर और वीडियो कॉल पर बातचीत करने लगे। इसके बाद सचिन ने सीमा के सामने शादी का प्रस्ताव रख दिया। जिससे सीमा बहुत अधिक प्रभावित हुई। इसके बाद उसने भारत आने का पूरा प्लान बनाया।

