IND VS SA T20: क्या कटक में उमरान को मिलेगा मौका?

स्पोर्ट्सIND VS SA T20: क्या कटक में उमरान को मिलेगा मौका?

Date:

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टी20 मैच कल कटक में खेला जाना है। पहले मैच में 211 रनों के विशाल स्कोर की रक्षा करने में नाकाम रही भारतीय गेंदबाज़ी सवालों के कटघरे में आ गयी। अब मिल रही जानकारी के अनुसार टीम की बोलिंग लाइन अप में कुछ बदलाव की बात कही जा रही है। टीम के पास इस समय आईपीएल में शानदार प्रदर्शन करने वाले उमरान मालिक और अर्शदीप सिंह बेंच पर मौजूद हैं और अपने डेब्यू की राह देख रहे हैं।

Read also: आईसीसी टी20 टीम रैंकिंग में भारत शीर्ष पर बरकरार

दिल्ली के टी 20 की बात करें तो अनुभवी भुवनेश्वर समेत सभी गेंदबाज़ों की जमकर धुनाई हुई थी. सिर्फ आवेश खान को छोड़कर सभी ने 10 रनों से ज़्यादा का औसत दिया था. भुवनेश्वर के 4 ओवरों में 43,  हर्षल पटेल के 4 ओवरों में भी 43, यजुवेंद्र चहल के 2.1 ओवर में 26, अक्षर के 4 ओवरों में 40  और हार्दिक पांड्या के 1 ओवर में 18 रन कूटे गए थे। इन गेंदबाज़ों के प्रदर्शन को देखते हुए किसी को भी बाहर बिठाया जा सकता है लेकिन हेड कोच द्रविड़ की कार्यशैली को देखते हुए कहा जा सकता है कि वह इसमें एक से ज़्यादा बदलाव किसी भी हाल में नहीं करेंगे और यह बदलाव किसके रूप में होगा इसे भी कहना थोड़ा मुश्किल है लेकिन कटक की पिच के व्यवहार को देखते हुए किसी तेज़ गेंदबाज़ को ही रेस्ट दिया जा सकता है। बदलाव के बाद उमरान खेलेंगे या अर्शदीप सवाल है, पल्ला तो उमरान का ही भारी पड़ता है, उमरान की तेज़ी उन्हें अर्शदीप पर एज दिलाती है।

Read also: श्रीलंका के महान खिलाड़ी जयवर्धने के ड्रीम टी20 टॉप-5 में बुमराह शामिल

जहाँ तक बल्लेबाज़ी का सवाल है तो टीम मैनेजमेंट 211 का स्कोर खड़ा करने वाली बैटिंग लाइन अप में बदलाव के बारे में तो सोच भी नहीं सकती, कोई बीमारी या चोट वजह बन जाय तो बात अलग है। जहाँ तक कटक की बात है तो दक्षिण अफ्रीका ने 2015 में यहाँ पर भारत को धूल चटाई थी, भारतीय टीम का सिर्फ 92 के स्कोर पर पुलिंदा बंध गया था, एल्बी मोर्कल, इमरान ताहिर और क्रिस मॉरिस के आगे भारतीय बैटिंग भरभरा गयी थी। बाद में दक्षिण अफ्रीका ने बड़ी आसानी से यह मैच 6 विकेट से जीत लिया था। देखना होगा कि सीरीज़ का यह मैच जीतकर टीम इंडिया अपनी पुरानी शिकस्त का बदला ले पाएगी या नहीं , वैसे भारत में साउथ अफ्रीका का टी 20 मैचों में रिकॉर्ड बहुत शानदार रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related