ED’s Notice:ED की नोटिस के पीछे पीएम पीएम मोदी की राजनैतिक दुर्भावना: सचिन पायलट

पॉलिटिक्सED's Notice:ED की नोटिस के पीछे पीएम पीएम मोदी की राजनैतिक दुर्भावना:...

Date:

नेशनल हेराल्ड मनी लॉन्ड्रिंग मामले में एनफोर्समेंट डाइरेक्टरेट द्वारा कांग्रेस की कार्यकारी अध्यक्ष सोनिया गाँधी और राहुल गाँधी को जारी किये गए समन को राजनैतिक बनाने के तहत कांग्रेस पार्टी ने आज पूरे देश में बड़े नेताओं द्वारा पत्रकार वार्ताओं का आयोजन किया। कला राहुल गाँधी को दिल्ली में ED के सामने पेश होना है, वहीँ सोनिया गाँधी को 23 जून का समन भेजा गया है। कांग्रेस पार्टी इस मौके को सख्ती प्रदर्शन के रूप में देख रही है। इसी  कड़ी में उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आज कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने मीडिया को मुखातिब किया।

Read also: मुख्यमंत्री योगी ने अधिकारियों को दिया अलर्ट मोड में रहने का निर्देश

मीडिया को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि आजादी के आंदोलन की आवाज नेशनल हेराल्ड न्यूज पेपर और कांग्रेस अलग नहीं है। आजादी के संघर्ष में योगदान देने और अंग्रेजी हुकूमत को जड़ से उखाड़ने के लिए नेशनल हेराल्ड न्यूज पेपर की शुरूआत हुई थी। ऐसोसिएटेड जनरल लिमिटेड कंपनी ने इसका प्रकाशन किया। पंडित जवाहर लाल नहेरू, सरदार पटेल, आचार्य नरेन्द्र देव, रफी अहमद किद्वई और अनेक देशभक्तों के सानिध्य में इस समाचार पत्र को 1937 में आरंभ किया गया था। अंग्रेजों को इस अखबार से इतना खतरा महसूस हुआ कि ‘‘भारत छोड़ो‘‘ आंदोलन के समय 1942 से 1945 तक इस अखबार को बंद करवा दिया था।

सचिन पायलट ने कहा कि ‘आज़ादी के आंदोलन की इस आवाज़’ को दबाने का घिनौना षडयंत्र हो रहा है और इस षडयंत्र के मुखिया स्वयं प्रधानमंत्री मोदी और ई0डी0 उनका हथियार है। पायलट ने कहा कि देश को गुमराह करने के लिए आए दिन मुद्दों को भटकाने की राजनीति में माहिर मोदी सरकार अब बदले की भावना में अंधी हो गई है। नेशनल हेराल्ड मामले में अब मोदी ने कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी व राहुल गांधी को ई0डी0 से नोटिस जारी करवाया है।

पायलट ने कहा कि नेशनल हेराल्ड जब आर्थिक संकट से गुजर रहा था, तब कांग्रेस पार्टी ने 2002 से 2011 तक 10 साल में 90 करोड़ रूपये का ऋण दिया था, क्या यह कोई अपराध है? उस ऋण से नेशनल हेराल्ड ने अपने कर्मचारियों के वेतन और प्रकाशन के अन्य ऋण का भुगतान किया, क्या यह भी कोई अपराध है? राजनीतिक पार्टी द्वारा किसी को भी ऋण देना अपराध नहीं हैं। उन्होंने कहा कि साफ़ है कि तानाशाह डर गया है। साफ है कि शासन के सभी मोर्चों पर अपनी नाकामियों को छिपाने में विफल तानाशाह अब छटपटा रहा है। देश को गुमराह करने के लिए भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेतृत्व के खिलाफ एक घिनौना और कायरतापूर्ण षडयंत्र रचा जा रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related