Kanwar Yatra: कांवड़ यात्रा की तैयारी में जुटी सरकार, हेलीकाप्टर से होगी पुष्पवर्षा

उत्तराखंडKanwar Yatra: कांवड़ यात्रा की तैयारी में जुटी सरकार, हेलीकाप्टर से होगी...

Date:

हरिद्वार। कोरोना संक्रमण के चलते पिछले दो साल से प्रतिबंधित कांवड़ यात्रा इस बार पूरी फिर से शुरू होगी। इसकी तैयारी अभी से शुरू की जा चुकी है। वहीं कांवड़ यात्रा में आने वाले श्रद्धालुओं को कोविड प्रोटोकाल के अनुसार नियमों का पालन करने की सलाह दी गई है। बता दें कि कोविड 19 के चलते पिछले दो साल से कांवड़ यात्रा पूरी तरह से बाधित रही है। लेकिन माना जा रहा है कि इस बार ​स्थिति समान्य होने से कांवड़ यात्रा संचालन हो सकेगा। इसको लेकर सरकार की ओर से तैयारियां शुरू की जा चुकी हैं। दो साल से बाधित रही कांवड़ यात्रा को लेकर उप्र और उत्तराखंड सरकार तैयारियों में जुटी हैं।

Read also: चारधाम यात्रा में उमड़ी भीड़ से बढ़ा कोरोना संक्रमण का खतरा, 24 घंटे में मिले 34 मरीज

इस बार कांवड़ यात्रियों पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की तैयारी है। हरिद्वार से लेकर हर कांवड़ मार्ग पर जाने वाले कांवड़ियों के ऊपर पुष्प वर्षा की जाएगी। इसके लिए उत्तराखंड के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने तैयारियों को लेकर दिशा निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि जल्द ही पूरी तैयारी के साथ कांवड़ यात्रा शुरू होगी। इसके लिए सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी है।

बता दें कि कांवड़ यात्रा में कई राज्यों के शिवभक्त हरिद्वार आते हैं और यहां से कांवड़ में गंगा जल लेकर अपने गंतव्य की ओर रवाना होते हैं। कांवड़ यात्रा उत्तराखंड, हरियाणा,उप्र,दिल्ली,राजस्थान आदि राज्यों से जुड़ी हुई है। इन राज्यों के लाखों कांवड़ियां हरिद्वार में गंगा जल लेने आते हैं और अपनी कांवड़ में भरकर अपने गंतव्य को पैदल चलते हैं। दिल्ली-​हरिद्वार हाइवे पूरा केसरियां रंग में रंग जाता है। चारों ओर बोल बम और शिवभक्तों की धूम होती है। इस बार कांवड़ यात्रा को लेकर दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

Read also: हर की पैड़ी पर श्रद्धालुओं का सैलाब, गंगा में लगाई आस्था की डुबकी

वहीं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी कहा है कि इस बार कांवड़ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की जाएगी। कांवड़ यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं से भी अपील की है कि वे कोविड के अनुरूप व्यवहार का पालन करें। 
बता दें कि कोविड महामारी के कारण पिछले दो साल से कांवड़ यात्रा पूर्ण रूप से बाधित रही। इस बार कोरोना संक्रमण की सामान्य स्थिति होने से सरकार कांवड़ यात्रा संचालन को लेकर तैयारियां कर रही है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related