T20 South Africa vs India: साउथ अफ्रीका को हल्के में न ले भारत

स्पोर्ट्सT20 South Africa vs India: साउथ अफ्रीका को हल्के में न ले...

Date:

कल दिल्ली में खेले गए पांच मैचों की टी 20 श्रंखला के पहले मैच में साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज़ों ने जो प्रदर्शन किया है वह टीम के लिए अलार्मिंग बेल है. साउथ अफ़्रीकी बल्लेबाज़ों ने जिस आसानी से 212 रनों का विशाल लक्ष्य पूरा किया वो भारतीय आक्रमण की पोल खोलने वाला है और यह साबित करता है कि टीम जसप्रीत बुमराह पर कितना अधिक डिपेंड है, वरना शेष गेंदबाज़ों में ज़्यादातर वही थे जिन्होंने पिछले 12 मुकाबलों में टीम का आक्रमण संभाला था और भारत को लगातार जीत दिलाई थी, एक और मैच जीत जाते तो विश्व कीर्तिमान बन जाता मगर ऐसा न हो सका हालाँकि कीर्तिमान स्थापित करने के लिया भारतीय बल्लेबाज़ों ने एक मज़बूत प्लेटफॉर्म बनाकर दिया था।

Also Read : Mithali Raj Retirement: मिताली राज ने बल्ला टांगा

2012 का लक्ष्य 20 ओवरों में बनाना अगर असंभव नहीं तो इतना आसान भी नहीं, हालाँकि यह भी सही है कि जब बड़े लक्ष्य पूरे होते हैं तो बड़ी आसानी से ही पूरे होते हैं और वो इसलिए कि कोई न कोई बल्लेबाज़ उस खास दिन असाधारण प्रदर्शन करता है और फिर यहाँ एक नहीं बल्कि दो बल्लेबाज़ों ने असाधारण परफॉरमेंस दी। Rassie van der Dussen और डेविड मिलर, वही जिन्होंने इस बार आईपीएल में धमाकेदार बल्लेबाज़ी की और पहली बार खेल रही गुजरात टाइटंस को चैम्पियन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. क्या शानदार बल्लेबाज़ी थी दोनों की, Rassie van der Dussen ने नाबाद 75 जिसमें पांच छक्के और सात चौके शामिल थे, वह भी सिर्फ 46 गेंदों पर, वहीँ किलर मिलर के तो कहने ही क्या, आईपीएल का रंग यहाँ भी दिखा, सिर्फ 31 गेंदों पर 64 नाबाद, पांच छक्के और चार चौके । भारतीय गेंदबाज़ों की पूरी तरह धज्जियाँ उड़ाकर रख दी। 

कप्तान के एल राहुल भले ही अचानक सीरीज़ से बाहर हुए हों मगर टीम के दुसरे बल्लेबाज़ों ने उनकी कोई कमी नहीं अखरने दी. आईपीएल में आउट ऑफ़ फॉर्म ईशान किशन श्रंखला के पहले ही मैच में इन्फॉर्म हो गए और 76 रनों की धुंआधार पारी खेली 11 चौकों और तीन छक्कों की मदद से। बाक़ी बल्लेबाज़ों ने भी टी 20 स्टाइल में ही बल्लेबाज़ी की, एक बड़ा स्कोर भी खड़ा कर दिया मगर कमी खली बुमराह की. उनकी चार ओवरों की किफायती गेंदबाज़ी शायद इतने बड़े स्कोर को पूरा न करने देती। 

Read also: आईपीएल करेगी BCCI को मालामाल

अगला मैच कटक में 12 जून को है, समय है अभी सोचने का, बोलिंग लाइनअप में सुधार का या बदलाव का श्रंखला शुरू होने से पहले उमरान मलिक हॉट टॉपिक थे, कप्तान तेंदा बावुमा ने उनको लेकर कमेंट भी किया था, उम्मीद थी पूरी खेलने की, आईपीएल से मिली रफ़्तार का फायदा उठा सकते थे लेकिन टीम मैनेजमेंट ने शायद पहले मैच में रिस्क लेना ठीक नहीं समझा, दिमाग़ में यह भी रहा होगा कि लगातार 13 वां जीतकर रिकॉर्ड भी बनाना है जो न बन सका. बहरहाल रात गयी बात गयी, निगाहें अब कटक पर हैं और उमरान पर भी लेकिन फैसला तो द्रविड़ को करना है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related