लाइफस्टाइल डेस्क। टमाटर का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है, लेकिन अगर सही तरीके और मात्रा में न किया जाए तो नुकसानदायक भी हो सकता है। खासकर पथरी और डायरिया में इसका सेवन भूल कर भी न करे।
पथरी की समस्या है तो खानपान का विशेष ध्यान रखें। टमाटर का अधिक सेवन करने से बचे, इसका अधिक सेवन पथरी का खतरा बढ़ा सकता है। क्योंकि टमाटर में कैल्शियम ऑक्सालेट होता है जो किडनी के लिए नुकसानदायक माना जाता है और इससे पथरी की शिकायत होने की संभावना बढ़ जाती है।
डायरिया की समस्या है तो भी टमाटर का सेवन नहीं करना चाहिए। ज्यादा टमाटर खाने से तकलीफ अधिक बढ़ सकती है। क्योंकि इसमें साल्मोनेला होता है जो डायरिया बढ़ाने का काम करता है।
इसके अलावा, टमाटर में अम्लीयता पाई जाती है। इसका ज्यादा सेवन करने से एसिडिटी की समस्या हो सकती है। साथ ही ज्यादा खाने से सीने में जलन की शिकायत हो सकती है।
(Image/Pixabay)

