कभी जिनके घर Eid पर होती थी रौनक आज वहां सन्नाटा, Jail में मन रही इन दिग्गजों की Eid

न्यूज़कभी जिनके घर Eid पर होती थी रौनक आज वहां सन्नाटा, Jail...

Date:

लखनऊ। प्रदेश के दिग्गज नेता और बाहुबलियों की ईद इस बार जेल की सलाखों के पीछे मन रही है। कभी इन नेताओं और बाहुबलियों के घर पर ईद की रौनक होती थी लेकिन आज इनके दरवाजे पर सन्नाटा पसरा हुआ है। सपा के बड़े नेता और विधायक आजम खान हो या फिर बाहुबली अतीक अहमद या फिर मुख्तार अंसारी। ईद की नमाज भी इन दिग्गजों ने जेल की चाहरदीवारी के भीतर ही अदा ​की।

बाहुबाली अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी को कौन नहीं जानता। जिनके एक इशारे पर प्रदेश की सत्ता तक पलट जाती थी। वो आज जेल के भीतर बैठकर खामोशी के साथ ईद का पर्व मना रहे हैं। कुछ ऐसा ही आलम मेरठ के मीट माफिया और पूर्व राज्यमंत्री याकूब कुरैशी का हुआ करता था। सपा नेता आजम खान के बारे में तो कहा जाता है कि वे सपा सरकार में किसी मुख्यमंत्री से कम रूतबा नहीं रखते थे।

लेकिन आज मेरठ के याकूब कुरैशी परिवार सहित फरारी काट रहे हैं और पुलिस उनको तलाशती फिर रही है। वहीं सपा के दिग्गज नेता आजम खान जेल में हैं। पहले खबर आई थी कि आजम खान जेल  से बाहर ईद मनाने के लिए आ सकते है। उनकी जमानत अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होनी थी। लेकिन सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में आजम खान की जमानत अर्जी पर सुनवाई नहीं हो सकी। आजम खान की ईद मुख्तार और अतीक अहमद की तरह ही जेल के भीतर मनेगी। सपा नेता की जमानत अर्जी पर अब आगामी 4 मई को सुनवाई होगी।

Also read:  अपना दल एस के प्रदेश चुने गये पूर्व विधायक राजकुमार पाल

प्रदेश सरकार ने हाईकोर्ट में अर्जी दाखिल कर कहा कि आजम खान की जमानत पर कुछ नए सबूत पेश करने हैं। इसलिए इन नए सबूतों को पेश करने के लिए कुछ मोहलत चाहिए। यूपी सरकार की अर्जी को हाईकोर्ट ने मंजूर कर आजम खान की जमानत पर सुनवाई को टाल दिया था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related