खेसारीलाल बोले , बेटी और पत्नी को मिली धमकी पर नहीं मिला पुलिस का समर्थन

एंटरटेनमेंटखेसारीलाल बोले , बेटी और पत्नी को मिली धमकी पर नहीं मिला...

Date:

Entertainment:- भोजपुरी एक्ट्रेस खेसारीलाल इस समय सुर्खियों में बने हुए हैं। कल जहां पवन सिंह के एक फैन ने वीडियो जारी कर खेसारीलाल को गालियां दी और उनकी पत्नी व बेटी को लेकिन आपत्तिजनक बात की वही अब इस विषय पर खेसारीलाल ने कहा कि बात बेटी और पत्नी के सम्मना की है। आप मुझे गली दे मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है लेकिन यदि आप उन दोनों के लिए कुछ अभद्र बोलते हैं तो यह गलत है। इसपर कानून को एक्शन लेना ही चाहिए।

मैंने इस संदर्भ में एक पत्र लिखा है और डीआईजी को कई दफा काल किया है लेकिन किसी ने इस मामले में कोई रिस्पॉन्स नहीं लिया न मेरा फोन उठाया और न मेरे द्वारा भेजे गए मैसेज का कोई रिप्लाई दिया। उन्होंने कहा उस अपराधी को वही सजा मिलनी चाहिए जो एक बलात्कारी को मिलती है। क्योंकि कल को अगर इनकीं इस हरकत से मेरे परिवार को कोई नुकसान हुआ तो उसका जिम्मेदार कौन होगा।
यह लोग ऐसे ही होते हैं इनकीं मानसिकता ऐसी ही होती है। मैने अपने परिवार की सुरक्षा को बढ़ाया है। मैं सरकार से किसी प्रकार की सुविधाएं नहीं मांगता लेकिन मैं यह चाहता हूं कि ऐसी विकरात्मक मानसिकता वाले लोगों के साथ सख्त कार्यवाही हो और उन्हें सजा मिले। जिससे कोई किसी की बेटी पत्नी या मां के लिए ऐसे कटु शब्दों का प्रयोग न करें।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related