Prophet Muhammad controversy : नुपूर शर्मा मामले में आखिर कहां चूकी भाजपा, जो अब कर रही कार्रवाई करती दिखने की कोशिश

नेशनलProphet Muhammad controversy : नुपूर शर्मा मामले में आखिर कहां चूकी भाजपा,...

Date:

मेरठ। भाजपा पैग़ंबर मोहम्मद के ख़िलाफ़ आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में अब कड़ी कार्रवाई करती हुई दिखाने की कोशिश में जुटी है। भारत में पैगंबर मोहम्मद पर हुई इस टिप्पणी पर अब अरब, क़तर,संयुक्त अरब अमीरात और घुर विरोधी पाकिस्तान के साथ ईरान जैसे देश विरोध पर उतर आए हैं। ऑर्गेनाइज़ेशन ऑफ़ इस्लामिक कोऑपरेशन ने इस मामले में बयान जारी कर आलोचना की है।

Also Read : Kanpur Violence : कानपुर के मुफ़्ती बोले- बुलडोज़र चला तो बांधेंगे सिर पर कफ़न

ऐसे में भाजपा को अपनी राष्ट्रीय प्रवक्ता नूपुर शर्मा को निलंबित करना पड़ा। जबकि एक अन्य नेता नवीन जिंदल को निष्कासित करना पड़ा। लेकिन इसके बावजूद अरब देशों में विरोध थमता नज़र नहीं आ रहा। भाजपा को नूपुर शर्मा के निलंबन पर समर्थकों की ओर से विरोध का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में सवाल है कि क्या भाजपा से इस मामले को संभालने में कोई ग़लती हो गई है।

भाजपा नेता नूपुर शर्मा ने एक डिबेट कार्यक्रम में इस्लाम के आखिरी पैगंबर मोहम्मद के ख़िलाफ़ टिप्पणी की थी। इसके बाद कुछ लोगों ने ट्विटर पर शर्मा की टिप्पणी साझा कर उसका विरोध किया। जब ये सब जारी था तभी नूपुर शर्मा दावा कर रही थीं कि पार्टी शीर्ष नेतृत्व उनके साथ है।

उन्होंने बीती 31 मई को एक इंटरव्यू में कहा कि “देवेंद्र फडणवीस ने फोन करके उनसे कहा कि बेटा आप चिंता न करें हम सब साथ हैं। पार्टी का वरिष्ठ नेतृत्व चाहें प्रधानमंत्री कार्यालय हो, गृह मंत्रालय या पार्टी अध्यक्ष का आफिस सब उनके समर्थन में था। इसी बीच, कानपुर में नुपूर की इस टिप्पणी के कारण सांप्रदायिक हिंसा हुई। जिसमें कई लोगों को गिरफ़्तार किया गया।

इस मामले में दर्ज एफ़आईआर में कहा है कि हिंसा के तार नूपुर की आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़े हैं। एफ़आईआर के मुताबिक़, अराजक तत्वों द्वारा नूपुर के बयान पैग़ंबर मोहम्मद पर टिप्पणी को लेकर बाज़ार बंद का आह्वान किया गया। लेकिन भाजपा ने इसके बाद भी चार जून तक अपनी प्रवक्ता नूपुर के ख़िलाफ़ कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद जब अरब देशों की ओर से मामले में विरोध शुरू हुआ तो पार्टी को पांच जून को नूपुर शर्मा और नवीन जिंदल के ख़िलाफ़ कार्रवाई के लिए विवश होना पड़ा। 

Also Read : Prophet Muhammad controversy: भारत को मिला डच सांसद का साथ, कहा- झुकने की जरूरत नहीं

क़तर में भारतीय राजदूत का इस मसले में कहना है कि ट्वीट किसी भी तरह से भारत सरकार के विचारों से मेल नहीं खाते। ये ‘शरारती तत्वों’ के अपने विचार हैं। भाजपा समर्थकों का एक गुट नुपूर के निलंबन का विरोध कर रहा है। ट्विटर पर, शेम ऑन भाजपा गवर्नमेंट हैश टैग ट्रेंड में हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related