कास्टिंग काउच लेकर आखिर क्या बोली एक्ट्रेस रतन राजपूत

एंटरटेनमेंटकास्टिंग काउच लेकर आखिर क्या बोली एक्ट्रेस रतन राजपूत

Date:

टीवी शो ‘अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो‘ में काम कर चुकीं एक्ट्रेस रतन राजपूत ने एक मीडिया पोर्टल को इंटरव्यू देते हुए कास्टिंग काउच से जुड़ा बड़ा खुलासा किया है। रतन राजपूत ने बताया है कि कैसे उन्हें ऑडिशन में बुला कर उनके साथ गलत करने की कोशिश की गई . कैसे उनके ड्रिंक मर कुछ मिला दिया गया .

कास्टिंग काउच को लेकर हुआ खुलासा

एक मीडिया इंटरव्यू में रतन राजपूत ने कहा, ”मैं कास्टिंग काउच को एक नियत कहूंगी। मैंने मी टू मूवमेंट के दौरान भी कास्टिंग काउच के बारे में कभी खुलकर बात नहीं की थी, लेकिन इसके बारे में बात करना वाकई जरूरी है। मैं सोशल मीडिया पर सक्रिय हूं और वहां मुझे कई युवा पीढ़ी से बहुत सारे ईमेल प्राप्त होते है। जो लोग मुझसे मार्गदर्शन भी लेते हैं, इसलिए मुझे लगता है कि उन्हें सच्चाई जाननी चाहिए। अगर चार लोगों ने गलत किया है तो पूरी इंडस्ट्री बुरी नहीं है। मैं आज इंडस्ट्री की लीडर हूं .मैं यहां इस वजह से हूं. यह अनुभव मुझे इंडस्ट्री से ही मिला है.

जब होटल में ऑडिशन देने गए

उन्होंने बताया कि, ओशिवारा के एक होटल में उन्हें ऑडिशन के लिए बुलाया गया था. मैं वहां ऑडिशन देने गई थी और वहां कई जाने-माने एक्टर्स दिखे. मैंने जब अपना ऑडिशन दिया तो डायरेक्टर वहां नही थे . दूसरे लेवल का एक शख्स मुझे ले गया ऑडिशन दिया और कहा, ”आपने बहुत अच्छा किया मैडम। मैंने कहा ठीक है. मेरी आदत थी कि मैं कभी अकेला नहीं जाती थी . मेरे साथ मेरा एक दोस्त था जो डांस ऑडिशन के लिए आया था। को-ऑर्डिनेटर ने मुझसे स्क्रिप्ट पढ़ने के लिए कहा। और मीटिंग के लिए तैयार रहने को कहा. मुझे सचमुच समझ नहीं आया कि क्या हो रहा था।”

‘ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाया गया था’

“उसने कोल्ड ड्रिंक पीने का अनुरोध किया, जिसे हमने अनिच्छा से पी लिया। फिर उसने कहा कि वह मुझे एक और ऑडिशन के लिए बुलाएगा। मैं और मेरा दोस्त फिर घर पहुंचे और मुझे संदेह होने लगा कि कोल्ड ड्रिंक में कुछ मिलाया गया है। मुझे कुछ महसूस हो रहा था।” थोड़ा असहज था। कुछ घंटों बाद, मुझे एक और ऑडिशन के लिए कॉल आया। जैसे ही मैं अंदर गई, सारा सामान बिखरा हुआ था। रोशनी बहुत कम थी। कपड़े हर तरफ बिखरे हुए थे। मैंने एक लड़की को देखा, वह एक कमरे में लेटी हुई थी संभवत: शराब के नशे के कारण बेहोशी की हालत हो गई होगी। मुझे अंदाजा था कि यहां क्या हुआ होगा।”

रतन दौड़कर वापस आ गई

“उस ड्रिंक में कुछ मिलाया गया था, जिससे होश में होते हुए भी मैं बेकाबू हो गई. इसके बाद मैंने और मेरे दोस्त ने वहां सॉरी कहा और फिर हम भाग गए.” इसके बाद रतन ने कहा, “मुझे लगता है कि हमें सामाजिक रूप से जिम्मेदार होना चाहिए, इसलिए हमें इस बारे में बात करनी चाहिए। इंडस्ट्री गलत नहीं है लेकिन इसमें कुछ लोग गलत हैं। मैं उस शख्स को थप्पड़ मारना चाहती हूं जिसने मेरे साथ ऐसा किया।”. वह कोई छोटे डायरेक्टर नही है आज भी उनका काफी नाम है ,मुझे ऐसा लगता है ऐसे लोगो को सामने लाना चाहिए ताकि वो और लोगो के साथ गलत न कर सके।”

रतन राजपूत ने घरेलू टीवी शो ‘अगले जनम मोहे बिटिया ही कीजो’ में काम करके अपनी पहचान बनाई और आज भी उनके कई प्रशंसक हैं। रतन राजपूत ने बिना किसी डर के मीडिया के सामने अपने कास्टिंग काउच के अनुभव के बारे में खुलकर बात की।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related