Mausam Updates: पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से तापमान और गिरने के संकेत, आज और कल बारिश का अनुमान

नेशनलMausam Updates: पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से तापमान और गिरने के संकेत,...

Date:

नई दिल्ली। उत्तर भारत में आज गुरुवार को ठंड और कोहरे का दौर है। हालांकि, दिल्ली समेत कुछ इलाकों में बुधवार को हल्की धूप के चलते तापमान में कुछ राहत मिली। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी के बाद तापमान और गिरने के संकेत हैं। दिल्ली-एनसीआर में देर रात हल्की बूंदाबांदी हुई और ठंडी हवाओं का दौर रहा। कल धूप निकलने से मौसम फिलहाल कुछ नर्म है पर आज सवेरे कुछ हिस्सों में कोहरा है।

उत्तरी भारत में हिमाचल प्रदेश में मौसम विभाग ने बर्फबारी का यलो अलर्ट जारी किया है। जिससे अटल टनल रोहतांग, स्पीति और पांगी में बर्फबारी हुई है। नारकंडा और कुफरी में बर्फ के गोले गिरे हैं। जम्मू-कश्मीर में बुधवार को बारिश और बर्फबारी हुई। मैदानी इलाकों में बूंदाबांदी के साथ ठंड बढ़ रही है। घने कोहरे का असर हवाई और रेल यातायात पर पड़ा है। जम्मू से उड़ानों को कोहरे की वजह से रद्द करना पड़ा है। जबकि आठ ट्रेनें निर्धारित समय से कई घंटा विलंब से पहुंची हैं।

साल की पहली बर्फबारी

बदरी-केदारधाम में इस साल की पहली बर्फबारी हुई है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। हालांकि बर्फबारी के बीच केदारनाथ में निर्माण कार्य जारी हैं। जहां पर 100 से अधिक मजदूर काम में लगे हैं। इस समय बदरीनाथ का अधिकतम तापमान 6 डिग्री और न्यूनतम माइनस 4 डिग्री दर्ज किया गया।

यूपी में बदला मौसम

मौसम विभाग ने यूपी के पश्चिम इलाकों में अगले दो दिनों में बूंदाबांदी का पूर्वानुमान जताया है। मौसम विज्ञान केन्द्र विज्ञानी अतुल कुमार के अनुसार, अभी गलन से राहत नहीं मिलेगी। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज और कल बूंदाबांदी के आसार हैं। लखनऊ में बादल छाए रहने के आसार हैं। जिलों में घना कोहरा छाया रहेगा।

यूपी के गोरखपुर, देवरिया, बस्ती, संत कबीरनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, गोंडा, पीलीभीत, सिद्धार्थनगर, श्रावस्ती, बलरामपुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, रामपुर, मुरादाबाद, शाहजहांपुर,बरेली और आसपास के इलाकों के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वाराणसी के इलाकों, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कासगंज, मेरठ, संभल,अमरोहा और बदायू में येलो अलर्ट है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...