Mausam Vibhag Alert: मौसम विभाग ने फिर जारी की बारिश की चेतावनी,बाढ़ से राज्यों में हालात खराब

नेशनलMausam Vibhag Alert: मौसम विभाग ने फिर जारी की बारिश की चेतावनी,बाढ़...

Date:

नई दिल्ली। मानसून के दूसरे चरण की बारिश लगातार जारी है। बारिश ने जहां कुछ राज्यों को राहत पहुंचाई है तो कुछ राज्यों में परेशानी का सबब बन रही है। इस बीच मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए दक्षिण, उत्तर और पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी दी है। वहीं कुछ इलाकों में बाढ़ का अलर्ट जारी किया गया है।  अगले 24 घंटों के दौरान उत्तराखंड,मध्यप्रदेश,छत्तीसगढ़,  बिहार, गोवा, महाराष्ट्र, हिमाचल प्रदेश, बिहार,  उत्तर प्रदेश, जम्मू.कश्मीर में बारिश की संभावना जताई है।  इसके अलावा मौसम विभाग ने पूर्वोत्तर राज्यों मेघालय,असम,उप.हिमालयी पश्चिम बंगाल  अरुणाचल प्रदेश, लक्षद्वीप, सिक्किम  के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना जताई है।

वहीं बिहार में बाढ़ का खतरा बढ़ा है। पिछले पांच दिनों से मानसून सक्रिय होने के कारण सुपौल, कटिहार, अररिया,पटना और मुजफ्फरपुर में बाढ़ का अलर्ट जारी किया है। आपदा प्रबंधन का कंट्रोल रूम 24 घंटे गंगा, गंडक और कोसी के जलस्तर की मॉनिटरिंग कर रहा है। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में गंगा उफान पर है। जिससे बाढ़ का खतरा बढ़ा है। पानी खेत में आ जाने से फसलें चौपट हैं। यहां तक कि निचले इलाके में लोगों के घरों में पानी घुस गया है। वाराणसी में बाढ़ का खतरा मंडराया हुआ है। प्रयागराज में बाढ़ ने विकराल रूप ले लिया है। प्रयागराज में बाढ़ मुसीबत को इससे समझा जा सकता है कि राहत शिविरों में सात हजार से अधिक लोगों ने शरण ली हुई है। इसके अलावा हजारों परिवार बाढ़ में फंसे हैं। मकान के प्रथम तल पानी में डूबे हैं। चोरी के डर से लोग घर छोड़ने के लिए तैयार नहीं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी की बदली तस्वीर पर राजनाथ की मुहर, बोले- योगी ने सुशासन को बनाया पहचान

लखनऊ में नौसेना शौर्य वाटिका का उद्घाटन, युद्धपोत INS...