रसोई Bytes: सर्दियों में एक बार जरूर बनाएं पिंक टी!

रसोई Bytesरसोई Bytes: सर्दियों में एक बार जरूर बनाएं पिंक टी!

Date:

लाइफस्टाइल डेस्क। Pink Tea Recipe – चाय के बिना भारतीय लोगो की सुबह अधूरी है, कोई भी मौसम हो लोग चाय पीना काफी पसंद करते है। अगर आप भी चाय लवर है तो पिंक टी एक बार जरूर बनाएं, ये कश्मीर में काफी फेमस है। आपको ये खूब पसंद आएगी, चलिए जानते है इसकी रेसिपी।

पिंक टी सामग्री

800 मिली पानी, आधा टीस्पून लौंग, 3 इलायची, 300 मिली मिल्क, डेढ़ टेबलस्पून शुगर, 1 टेबलस्पून पिस्ता, 1 टेबलस्पून ग्रीन टी, 1 चौथाई टेबल स्पून बेकिंग सोडा, 1 चक्र फल, 2 केसर, 2 बादाम, और चुटकी भर गुलाबी रंग।

पिंक टी रेसिपी (Pink Tea Recipe)

पहले एक पैन लें, उसमे पानी, इलायची, लौंग, ग्रीन टी आदि डाल दें। सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिला कर फिर गैस जलाए। थोड़ा पक जाए, तो इसमें बेकिंग सोडा डाल मिला लें। अच्छी तरह से पक जाए तो गैस बंद कर दें और इस मिश्रण को ऐसे ही रख दे।

इसके बाद, दूसरे पैन को गैस पर रख उसमे दूध, चीनी डाल दें और मिश्रण को पका लें। मिश्रण गाढ़ा हो जाए तो गैस बंद कर उसे ग्लास या कप में निकाल दे। फिर आधे ग्लास में दूध से बना मिश्रण डाले और बनाई गई चाय डाल दें। बस पिंक चाय के ऊपर पिस्ता डाल कर सर्व करें।

(Image/Freepik)

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एयरटेल पोस्टपेड ग्राहकों को मिर्जापुर: द मूवी के प्रीमियर में शामिल होने का खास मौका

एयरटेल ने अपने पोस्टपेड एडवांटेज क्लब के तहत मिर्जापुर:...

नेपाल में भोटेकोशी नदी की विनाशकारी बाढ़: 1,344 शव बरामद, 4,898 लोग अब भी लापता

नेपाल में भोटेकोशी नदी और उससे जुड़े इलाकों में...