पब्लिक में मास्क पहनने से कोरोना का असर कम

लाइफस्टाइलपब्लिक में मास्क पहनने से कोरोना का असर कम

Date:


पब्लिक में मास्क पहनने से कोरोना का असर कम

  • ये रिसर्च ब्रिटेन की कैंब्रिज और ग्रीनविच यूनिवर्सिटी के साइंटिस्ट ने की है.
  • 50% या इससे ज्यादा की आबादी के आमतौर पर मास्क पहनने से आर वैल्यू 1.0 से भी कम हो सकती है

कोविड-19 महामारी को रोकने की कोशिश में दुनियाभर के तमाम देश जुटे है.एक नई स्टडी के मुताबिक, सार्वजनिक जगहों पर मास्क लगाने से कोरोना वायरस को काबू में लाया जा सकता है. घरों में बनाए गए मास्क भी इसमें काफी कारगर हैं. साइंटिस्ट का मानना है कि फेस मास्क पहनने से कोरोना वायरस की सेकेंड वेव को रोका जा सकता है.ये रिसर्च ब्रिटेन की कैंब्रिज और ग्रीनविच यूनिवर्सिटी के साइंटिस्ट ने की है.

सिर्फ लॉकडाउन से राहत नहीं
रिसर्च के मुताबिक, केवल लॉकडाउन से कोरोना वायरस पर लगाम नहीं लगाई जा सकती है. लॉकडाउन के साथ-साथ अगर मास्क भी लगाया जाए, तो ट्रांसमिशन को काफी हद तक रोका जा सकता है. रॉयटर्स की खबर के मुताबिक, सार्वजनिक जगहों पर ज्यादा से ज्यादा लोगों को मास्क पहनने की जरूरत है.कैंब्रिज में स्टडी का हिस्सा रहे रिचर्ड स्टुट का कहना है, हमारा एनासिसिस पब्लिक में मास्क पहनने को सपोर्ट करता है. स्टुट ने कहा कि कोविड-19 का वैक्सीन आने से पहले सोशल डिस्टेंसिंग और लॉकडाउन एहतियात के साथ मास्क पहनना ‘महामारी को मैनेज करने और आर्थिक गतिविधियों को फिर से खोलने का एक प्रभावी तरीका’ हो सकता है.इस स्टडी में, साइंटिस्ट ने पाया कि अगर लोग सार्वजनिक जगहों पर हमेशा मास्क पहनते हैं, तो ये आर वैल्यू को दोगुना कम कर सकता है. आर वैल्यू उन लोगों का एक औसत नंबर है, जिसे एक संक्रमित व्यक्ति संक्रमण दे सकता है. 1 से ज्यादा आर वैल्यू का मतलब है ज्यादा से ज्यादा संक्रमण. स्टडी में पाया गया कि 50% या इससे ज्यादा की आबादी के आमतौर पर मास्क पहनने से आर वैल्यू 1.0 से भी कम हो सकती है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...