मेहमानों की संख्या 50 तक सीमित रखने का तोड़ निकाला जा रहा
-पंजाब में जिला प्रशासन से मांगी जा रही अनुमति
लॉकडाउन के दौरान शादी की तारीखें आगे बढ़ा दी गई. जो करना चाहते हैं उनके लिए मेहमान बुलाने की संख्या 50 तक ही है.साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन की भी जिम्मेदारी आयोजकों की होगी. हालांकि पंजाब के लोगों ने इसका भी तोड़ निकाल लिया है. वेज और नॉनवेज खाने वाले लोगों को शिफ्ट वाइज बुलाने के लिए प्रशासन से परमिशन मांगी गई है.
क्या हो रही डिमांड?
पंजाब के जिला प्रशासन से मांग की गई है कि शादी में वह अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को शिफ्ट में बुलाना चाहते हैं. जो मेहमान शाकाहारी हैं उन्हें शाम 4 से 6 बजे की शिफ्ट में आएंगे. इस शिफ्ट के मेहमानों को राजमा, चावल और पनीर दिया जाएगा जबकि जो लोग मटन और चिकन के शौकीन हैं उन्हें शाम 6 बजे से रात 8 बजे के बीच शिफ्ट में इनवाइट किया जा रहा है. इसके साथ ही मेहमानों से अपील की गई है कि वह समारोह में केवल 45 मिनट की अपनी उपस्थिति दर्ज कराएं.
11 आवेदन आ चुके हैं
इस मामले में पंजाब के अलग- अलग जिलों में 11 आवेदन आ चुके हैं. इससे दो फायदे होंगे. एक तो शादी समारोह में भीड़ से बचा भी जा सकेगा और दूसरा ज्यादा से ज्यादा लोग शादी में शामिल हो सकेंगे. बताया जारहा है कि इन आवेदनों पर प्रशासन गौर कर रहा है. जालंधर डीसी वरिंदर कुमार शर्मा ने कहा कि लॉकडाउन के नियमों को ध्यान में रखते हुए शादी की छूट दी जाएगी. समारोह में 50 से ज्यादा लोगों को इकट्ठा नहीं होने दिया जाएगा. इस नियम का कड़ाई से पालन करने के लिए सख्त निर्देश दिए गए हैं.

