काबुल: मस्जिद में विस्फोट, इमाम समेत चार लोगों की मौत

इंटरनेशनलकाबुल: मस्जिद में विस्फोट, इमाम समेत चार लोगों की मौत

Date:


काबुल: मस्जिद में विस्फोट, इमाम समेत चार लोगों की मौत

काबुलः पश्चिम काबुल स्थित एक मस्जिद में शुक्रवार को हुए एक बम विस्फोट में एक इमाम सहित कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए।

यह जानकारी अफगानिस्तान सरकार के एक अधिकारी ने दी। अफगानिस्तान के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता तारिक आरियन ने कहा कि बम मस्जिद के भीतर रखा गया था । बहरहाल, उनके पास कोई विस्तृत जानकारी नहीं थी। पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी कर दी और घायलों को एंबुलेंस और पास के अस्पताल ले जाने में मदद की। किसी ने अभी इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है लेकिन इस महीने के शुरू में एक मस्जिद पर हुए हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट से जुड़े समूह ने ली है।

तालिबान ने एक बयान जारी करके हमले की कड़ी निंदा की और इमाम को मार डालने को एक ‘‘बड़ा अपराध’’ बताया। अजिजुल्ला मोफलेह फ्रोतन शहर के प्रमुख पेश इमामों में से एक थे। अफगानिस्तान में हाल के सप्ताह में हिंसा में बढ़ोतरी हुई है और अधिकतर हमलों की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट से जुड़े समूह ने ली है। इस महीने की शुरुआत में, आईएस ने काबुल के वज़ीर अकबर खान इलाके में स्थित एक मस्जिद में विस्फोटक रखे थे जिससे पेश इमाम की मौत हो गई थी और आठ अन्य घायल हो गए थे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

UP Election: ओवैसी का सपा-कांग्रेस को गठबंधन का ऑफर, बोले- योगी को तीसरी बार CM नहीं बनने देंगे

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन...

मोस्ट वांटेड गैंगस्टर हिमांशु भाऊ अमेरिका में गिरफ्तार, भारत लाने की तैयारी

दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा के मोस्ट वांटेड गैंगस्टरों में शामिल...

Cyclone Arnab: आंध्र तट से टकराया ‘अर्नब’, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ का असर आंध्र प्रदेश से लेकर...