क्या विकास दुबे पर हुए इनाम को लेकर मेरठ की दौराला पुलिस थी अनजान

मेरठ रीजनक्या विकास दुबे पर हुए इनाम को लेकर मेरठ की दौराला...

Date:


क्या विकास दुबे पर हुए इनाम को लेकर  मेरठ की दौराला पुलिस थी अनजान

1 लाख की इनाम राशी के चिपका दिए पोस्टर

शावेज़ खान

मोदीपुरम। सिवाया टोल प्लाजा पर दौराला पुलिस का मंगलवार को एक नया कारनामा देखने को मिला। दौराला पुलिस द्वारा टोल प्लाजा पर उत्तर प्रदेश के सबसे मोस्ट वांटेड विकास दुबे को पकड़ने के लिए उसके पोस्टर लगाए गए लेकिन इस दौरान जो पुलिस विकास को जल्द ही धर दबोच ने का दावा कर रही है मेरठ की उस पुलिस को यह भी नहीं पता कि उत्तर प्रदेश के मोस्ट वांटेड विकास दुबे के ऊपर खुद उनके ही विभाग ने कितने रुपए का इनाम घोषित किया है उत्तर प्रदेश सरकार ने 2 दिन पहले ही विकास दुबे के ऊपर ढाई लाख का इनाम घोषित किया था लेकिन मेरठ पुलिस इतनी सक्रिय है कि उसे अपने ही विभाग द्वारा घोषित किए गए इनाम की कोई जानकारी ही नहीं है दौराला पुलिस ने टोल प्लाजा पर विकास दुबे के ऊपर 100000 का इनाम घोषित करने वाले पोस्टर चस्पा किए जिसके बाद दौराला पुलिस के साथ-साथ मेरठ पुलिस की इतनी बड़ी लापरवाही सरे राह देखने को मिली जिससे आने जाने वाले भी पुलिस की इस कारगुजारी पर हंसते हुए दिखाई दे रहे थे।

एक लाख के पोस्टर लगाने की जानकारी जब आला अधिकारियों को लगी तो दौराला पुलिस को फजीहत का सामना करते हुए शर्मिंदगी महसूस हुई तो रात में ही पुलिस ने आनन फ़ानन में पोस्टर पर ईनाम की राशि को 1 लाख से बढ़ा कर 2.50 लाख कर दिया इस दौरान पुलिस ने पोस्टर पर कटिंग भी की जो साफ देखी जा रही है कि किस तरह दौराला पुलिस ने अपनी कार्यप्रणाली को सरे राह जनता के बीच हसने पर मझबूर किया। पुलिस की इस बड़ी लापरवाही के बाद जनता में खुद यह शोर देखने को मिला कि जिन्हें खुद अपने विभाग द्वारा की गई घोषणा का पता नही वह इतने बड़े अपराधी को कैसे पकड़ेंगे।

हालाकी विकास दुबे पर पुलिस ने इनाम की राशि अब 5 लाख कर दी है जिसके बाद अब विकास उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा इनामी बन चुका है। लेकिन इतने बड़े अपराधी को लेकर दौराला पुलिस इनाम की राशि से भी अनजान है इस बात से दौराला पुलिस विभाग की सक्रियता पर भी सवाल खड़े हो रहे है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...