PM Modi Greece Visit: 15वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के समापन के बाद पीएम मोदी दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग से ग्रीस के लिए रवाना हो गए। पीएम मोदी का ग्रीस पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। आज पीएम मोदी एथेंस में ग्रीस के पीएम मित्सोताकिस से मुलाकात करेंगे। दक्षिण अफ्रीका के जोहानिसबर्ग में आयोजित 15वें brics summit के समापन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रात ग्रीस के लिए रवाना हुए। पीएम मोदी आज ग्रीस के दौरे पर हैं। इस दौरान पीएम मोदी ग्रीस में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। ग्रीस में प्रधानमंत्री मोदी का औपचारिक स्वागत किया गया। उसके बाद वहां के राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के साथ पीएम मोदी बैठकें करेंगे। इसके अलावा दोनों देशों के कारोबारी व्यापारियों और प्रवासी भारतीयों से भी पमीए मोदी मुलाकात करेंगे।
ग्रीस के लिए रवाना होने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने जोहानिसबर्ग में होटल के बाहर मौजूद प्रवासी भारतीयों का स्वागत किया। पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा है कि दक्षिण अफ्रीका की उनकी यात्रा बहुत उपयोगी रही है। brics summit उपयोगी और ऐतिहासिक रही है। हमने इस मंच पर नए देशों का भी स्वागत किया है। हम वैश्विक भलाई के लिए मिलकर काम करते रहेंगे। मेहमान नवाजी के लिए राष्ट्रपति सिरिल रामाफोसा, दक्षिण अफ्रीका के नागरिकों और सरकार को मेरा आभार।
पीएम मोदी का दक्षिण अफ्रीका दौरा संपन्न होने के बाद विदेश मंत्रालय प्रवक्ता अरिंदम बागची ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि पीएम मोदी की दक्षिण अफ्रीका की यात्रा बहुत सार्थक रही है। जिसने ब्रिक्स यात्रा में नया अध्याय शुरू किया। प्रधानमंत्री मोदी अब एक महत्वपूर्ण भूमध्यसागरीय साझेदार के साथ बातचीत के लिए ग्रीस रवाना हो गए हैं।
पीएम नरेंद्र मोदी का ग्रीस दौरा कार्यक्रम
ग्रीस यात्रा पर पीएम मोदी वहां के प्रधानमंत्री समकक्ष किरियाकोस मित्सोताकिस से मुलाकात करेंगे। इस दौरान दोनों देशों के बीच बेहतर संबंधों को और गहरा करने पर चर्चा करेंगे। बयान में कहा है कि वह दोनों देशों के व्यापारिक नेताओं के साथ-साथ ही वहां रह रहे भारतीय समुदाय के साथ बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी 40 साल में ग्रीस की यात्रा करने वाले भारत के पहले पीएम हैं। इससे पहले भारत से तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने सितंबर 1983 में ग्रीस का दौरा किया था।

