मैदान पर फिर बहसबाज़ी में उलझे विराट, हो सकती है कार्रवाई

स्पोर्ट्समैदान पर फिर बहसबाज़ी में उलझे विराट, हो सकती है कार्रवाई

Date:


मैदान पर फिर बहसबाज़ी में उलझे विराट, हो सकती है कार्रवाई

नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मैच शनिवार को खेला गया जिसमें 36 रनों से जीत हासिल कर विराट सेना ने इस श्रृंखला में 3-2 से जीत हासिल की। मैच में एक समय इंग्लैंड के बल्लेबाज़ टीम के लिया के लिए सिरदर्द बने हुए थे तभी भुवनेश्वर कुमार ने जोस बटलर को वापस पवेलियन भेजने का काम किया। जोस बटलर के आउट होने के बाद मैदान पर भारतीय कप्तान विराट कोहली और बटलर के बीच कहा सुनी देखने को मिली जिसके बाद अब कोहली पर 2 मैचों का बैन लगने का खतरा मंडराता नजर आ रहा है। जब जोस बटलर आउट होकर वापस जा रहे थे तो मैदान पर कोहली कुछ कहते नजर आये, हालांकि यह साफ नहीं है कि दोनों के बीच इस जुबानी जंग की शुरुआत किसने की।

दोनों के बीच लंबी बहस और गहमा गहमी को देखते हुए अंपायरों और इंग्लिश बल्लेबाज जॉनी बेयरस्टो को बीच में आना पड़ा। इससे पहले भी विराट कोहली ऑन फील्ड अम्पायरों से उलझ चुके हैं जिसके चलते उन पर दूसरे टेस्ट मैच के दौरान मैदानी अंपायर से बहस करने को लेकर एक टेस्ट मैच के बैन का खतरा मंडरा रहा था, हालांकि तब वह बच निकले थे, लेकिन शनिवार को हुई इस घटना ने एक बार फिर से अंपायर्स का ध्यान अपनी ओर खींचा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

आयुष्मान भारत योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

स्वास्थ्य संबंधी खर्च कई परिवारों के लिए बड़ी आर्थिक...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...