Tamil Nadu: तिरुपथुर में ट्रक-वैन की टक्कर, फुटपाथ पर बैठे लोगों को कुचला; सात की मौत

नेशनलTamil Nadu: तिरुपथुर में ट्रक-वैन की टक्कर, फुटपाथ पर बैठे लोगों को...

Date:

Tamil Nadu: तिरूपथुर में भीषण सड़क हादसा हो गया है। इस सड़क हादसे में ट्रक—वैन की टक्कर में फुटपाथ पर बैठे लोगों को कुचल दिया। जिसमें सात लोगों की मौत हो गई है। पुलिस के अनुसार, जिस वैन से हादसा हुआ है। वह फुटपाथ पर बैठे लोगों को लेकर जा रही थी। रास्ते में वैन में खराबी आ जाने की वजह से वे सभी इससे उतरकर सड़क किनारे बैठ गए थे। इसी दौरान हादसा हो गया।

तमिलनाडु के तिरुपथुर में आज सोमवार की सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। तिरूपथुर में फुटपाथ पर बैठे सात लोगों की वैन से कुचलने के बाद मृत्यु हो गई है। बताया जाता है कि जब वैन सड़क के किनारे खड़ी थी। उसी दौरान पीछे से आए एक ट्रक ने इसको पीछे से टक्कर मार दी। जिससे यह वैन फुटपाथ पर बैठे लोगों को कुचलती चली गई।

घटनास्थल पर चींख पुकार

पुलिस के अनुसार, जिस वैन से यह दर्दनाक हादसा हुआ है। वह फुटपाथ पर बैठे लोगों को लेकर तिरूपथुर से पास के शहर में जा रही थी। हालांकि, रास्ते में कुछ खराबी आ जाने की वजह से वे सभी इससे उतरकर सड़क किनारे बैठ गए थे। हादसे के बाद घटनास्थल पर चींख पुकार मच गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया है। वैन का चालक भी घायल है। दुर्घटना में करीब 10 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

एम्‍वे इंडिया ने प्रीमियम स्किनकेयर पोर्टफोलियो का किया विस्तार

न्‍यूट्रीलाइट स बॉटैनिकल्स की खूबियों से भरपूर आर्टिस्‍ट्री स्किन...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...