Rajasthan: नागौर में भीषण सड़क हादसा, सात की मौत; मरने वाले एक ही परिवार के सदस्य

नेशनलRajasthan: नागौर में भीषण सड़क हादसा, सात की मौत; मरने वाले एक...

Date:

Rajasthan: राजस्थान के नागौर जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिसमें एक ही परिवार के सात लोगों की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि डीडवाना-कुचामन में बस ने कार को टक्कर मार दी है। जिससे हादसे में सात लोगों की मौत हुई है। जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। हादसा इतना भीषण था कि वाहनों की टक्कर के बाद कार सवार लोग उसमें बुरी तरह फंस गए। जिन्हें मुश्किल से बाहर निकाला गया। हादसे के बाद कार में सवार लोग बुरी तरह दब गए। जिन्होंने तड़प-तड़प कर दम तोड़ दिया।

कार सवार लोग शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे

राजस्थान के नागौर जिले के डीडवाना-कुचामन के खुनखुना थाना इलाके में सड़क हादसा हो गया। जिसमें सात लोगों की मौत हो गई है। हादसे में घायल दो की हालत गंभीर बनी हुई है। कार सवार लोग शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान राजस्थान परिवहन निगम की बस ने कार को टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में सवार सात लोगों की मौके पर मौत हो गई। हादसे में जान गंवाने वाले सभी लोग एक परिवार के हैं। हादसा बांठडी चौराहे पर शनिवार को देर शाम को हुआ है।

कार में सवार लोग सीकर जिले के रहने वाले

मिली जानकारी के मुताबिक कार में सवार लोग सीकर जिले के रहने वाले हैं। सभी लोग सीकर से शादी समारोह में शामिल होने के लिए नागौर जा रहे थे। इस दौरान बांठड़ी चौराहे के पास सामने से आ रही राजस्थान परिवहन निगम की बस ने कार को टक्कर मार दी। बस की टक्कर के बाद कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। जिससे उसमें बैठे सभी लोग उसमें फंस गए। कार में फंसे घायलों ने कुछ देर तड़पने के बाद दम तोड़ दिया। जबकि दो को गंभीर हालत में बाहर निकाला गया। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। मृतकों के शवों को बांगड़ अस्पताल मोर्चरी में रखवाया है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दी है। रविवार को शवों का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...