Uttarakhand News: धमाके से दहली पहाड़ों की रानी मसूरी, युवक का पैर घटनास्थल से 100 फीट दूर गिरा

फीचर्डUttarakhand News: धमाके से दहली पहाड़ों की रानी मसूरी, युवक का पैर...

Date:


Uttarakhand News: धमाके से दहली पहाड़ों की रानी मसूरी, युवक का पैर घटनास्थल से 100 फीट दूर गिरा

मसूरी। पहाडों की रानी के नाम से मशहूर मसूरी (Mussoorie) एक तेज धमाके से दहल उठी। इस धमाके से कई होटलों की खिड़कियों के शीशे चकनाचूर हो गए। वहीं धमाके से एक युवक का पैर उड़ गया जो कि घटनास्थल से करीब 100 फीट दूर जाकर गिरा। घटना कुलड़ी के पास की है। जहां पर गुब्बारे में गैस भरने वाला सिलेंडर तेज धमाके साथ फट गया। जिससे गुब्बारा बेचने वाले युवक का पैर भी उड़ गया। धमाका इतना भीषण था कि करीब आधा किमी का इलाका पूरी तरह से दहल उठा। धमाके से आसपास के होटलों और घरों की खिड़कियों के शीशे टूट गए।

Read also: Uttarakhand News: मसूरी झील में कूदकर युवती ने दी जान,जांच में जुटी पुलिस

घायल युवक को लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत देखते हुए उसको हायर सेंटर रेफर कर दिया। समर हाउस के पास स्थित एक होटल की छत पर गुब्बारा बेचने वाले युवक अरविंद कुमार गुब्बारे में गैस भर रहा था। इसी दौरान तेज धमाके के साथ गैस का सिलेंडर फट गया। जिससे उसके चिथड़े उड़ गए। इस घटना में युवक का पैर भी उड़ गया। उसका पैर घटना स्थल से सौ फीट दूर धार्मिक स्थल परिसर में गिरा। घायल को कपड़ों में लपेटकर अस्पताल ले गए। धमाके से आसपास के शीशे, पानी की टंकियां तक क्षतिग्रस्त हो गए।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related