लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के गोरखपुर स्थित नाथ संप्रदाय के सर्वोच्च पीठ गोरखनाथ मंदिर में एक युवक ने धार्मिक नारा लगाते हुए हमला कर दिया। मंदिर परिसर में स्थित मुख्यमंत्री के आवास पर पीएसी सिपाहियों पर किया गया। हमला रविवार की रात साढ़े सात बजे एक युवक ने किया। बताया जाता है कि युवक ने पहले धार्मिक नारा लगाया उसके बाद वह धारदार हथियार लेकर परिसर में घुसा और जब पीएसी के सिपाहियों ने रोका तो उसने हमला कर उनको घायल कर दिया। यह घटना मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार पर घटी। इस वारदात के समय मंदिर पूरी तरह से श्रद्धालुओं से भरा हुआ था। घटनस से मंदिर परिसर में अफरातफरी मच गई।
Read also: कैलाश खेर ने स्वर्ण स्वर भारत के प्रतियोगी आकाश शर्मा की तुलना सोनू निगम से की
हमले में घायल दोनों जवानों और हमलावर युवक को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया है। आशंका जताई जा रही है कि हमलावर युवक के साथ अन्य लोग भी थे। उनकी तलाश की जा रही है। गोरखनाथ मंदिर सुरक्षा में पीएसी की 20वीं बटालियन लगी है। जिसमें सिपाही गोपाल कुमार और अनिल कुमार मुख्य प्रवेश द्वार पर डयूटी पर तैनात थे। साढ़े सात बजे मंदिर द्वार से अंदर आया युवक सिपाही गोपाल कुमार के पास पहुंचकर उनकी एसएलआर छीनने लगा। सिपाही जब तक संभलता हमलावर युवक ने धारदार हथियार उस पर हमला बोल दिया। यह देखकर दूसरा सिपाही अनिल बचाव में आया तो हमलावर युवक ने उनके पैर में धारदार हथियार से हमला कर दिया। इसी दौरान जवानों ने उसको पकड़ने की कोशिश की तो वह धार्मिक नारा लगाता हुआ गोरखनाथ पीठ के भीतर घुस गया। इसके बाद दूसरे सिपाहियों ने उसको घेरकर काबू कर लिया।

