UP News: CM योगी का किसानों को उपहार, जल्द होगा 7 मंजिला मॉल का उद्घाटन  

उत्तर प्रदेशUP News: CM योगी का किसानों को उपहार, जल्द होगा 7 मंजिला...

Date:

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने किसानों के हित के लिए एक बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के संचालक मंडल की 166वीं बैठक में किसान हित में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। बता दें कि सीएम योगी ने किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य, बेहतर ब्रांडिंग और सही बाजार के लिए लखनऊ में ‘एग्री मॉल’ स्थापित करने के निर्देश दिया है।

सीएम योगी ने किसानों को दिया उपहार:

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद के संचालक मंडल की 166वीं बैठक में किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिले, उत्पाद की ब्रांडिंग हो, सही बाजार मिले, इसके लिए राजधानी लखनऊ में ‘एग्री मॉल’ स्थापित किया जाना आवश्यक है। यहां किसान सीधे अपने फल, सब्जियों की बिक्री कर सकेंगे और उपभोक्ताओं के लिए अच्छी गुणवत्ता के फल, सब्जियां और खाद्यान्न उपलब्ध होंगे। वहीं राज्य कृषि उत्पादन मंडी परिषद द्वारा किसानों के हित का ध्यान रखते हुए किये जा रहे प्रयास सराहनीय हैं।

किसानों को उनके सामानों के मिलेंगे उचित दाम:

प्रदेश सरकार द्वारा कृषि और खाद्य प्रसंस्करण को बढ़ावा देने के लिए अनेक नीतिगत प्रयास किए जा रहे हैं। प्राकृतिक खेती को प्रोत्सहित करने के लिए भी योजनाबद्ध रीति से कार्य किया जा रहा है। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिले, उत्पाद की ब्रांडिंग हो, सही बाजार मिले।  जिसके लिए राजधानी लखनऊ में ‘एग्री मॉल’ स्थापित किया जाएगा। इस मॉल साल किसान अपने फल, सब्जियों की बिक्री कर सकेंगे। इस ‘एग्री मॉल’ को गोमतीनगर के विकल्प खंड में उपलब्ध लगभग 8000 वर्गमीटर भूमि सात मंजिला की स्थापना की जाएगी। जिससे मॉल में किसानों/खरीदारों के वाहनों की पार्किंग के लिए समुचित व्यवस्था भी हो।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

बढ़ती उम्र में इनके लिए मातृत्व सुख आसान नहीं था!

छोटे पर्दे की कई मशहूर अदाकाराएं लंबे इंतजार और...

गोरखपुर हाईवे पर ट्रक-डंपर भिड़े, जिंदा जले ड्राइवर और क्लीनर

रॉन्ग साइड से आए डंपर ने मारी टक्कर, धधकती...

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...