PM ने सुनी होती किसानों की बात तो नहीं जाती 733 किसानों की जान- राहुल गाँधी

पॉलिटिक्सPM ने सुनी होती किसानों की बात तो नहीं जाती 733 किसानों...

Date:

भारत जोड़ो यात्रा शबाब पर, राहुल गाँधी ने PM पर साधा निशाना

इन दिनों कांग्रेस नेता राहुल गाँधी भारत जोड़ो यात्रा में पूरे दमखम के साथ हैं, जहाँ वह सरकार को लगातार निशाने पर ले रहे हैं। इसी बीच उन्होंने दावा करते हुये कहा है कि अगर PM नरेंद्र मोदी ने नये कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों की बात सुनी होती तो 733 जानें बच जाती। वहीं यह बात उन्होंने महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले के भस्तान गाँव में आयोजित नुक्कड़ सभा में बोली, जिसके बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

वहीं राहुल गाँधी ने आगे बोलते हुये कहा कि हमारे किसान इस देश की आवाज हैं, कृषि कानून किसानों के लिये विरोधी थे, इस वजह से उन्होंने दिल्ली के बाहर आंदोलन किया। वहीं आगे उन्होंने जान गँवाने वाले किसानों को श्रद्धांजलि अर्पित की और सरकार को इसके लिये जमकर कोसा। बता दें कि कांग्रेस ने बीते 19 नवम्बर को किसान विजय दिवस के रूप में मनाया है।

इसी बीच आगे उन्होंने बोलते हुये कहा कि कृषि कानून उद्योगपतियों को अधिक लाभ पहुँचाने के लिये लाये गये थे, वहीं सरकार के पास हथियार के रूप में पुलिस, प्रशासन है जबकि किसानों के पास केवल उनकी आवाज है फिर भी किसानों ने हार नहीं मानी। वहीं आगे उन्होंने बोलते हुये कहा है कि सरकार के अहंकार के कारण ही आंदोलन के दौरान 733 किसानों की जान गयी थी, जिसकी सुध सरकार ने नहीं ली।

इसी के साथ भारत जोड़ो यात्रा का आज 75 वॉ दिन है, जहाँ यह यात्रा आज मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगी, वहीं यह यात्रा अभी तक महाराष्ट्र के नांदेड़, हिंगोली, वाशिम, अकोला आदि का सफर तय कर चुकी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...