ओवैसी ने पीएम से पूछा, नोटबंदी के बावजूद कैसे मिला 180 करोड़ रुपया नकद?

उत्तर प्रदेशओवैसी ने पीएम से पूछा, नोटबंदी के बावजूद कैसे मिला 180 करोड़...

Date:


ओवैसी ने पीएम से पूछा, नोटबंदी के बावजूद कैसे मिला 180 करोड़ रुपया नकद?

  • कहा, पीएम के दिमाग की उपज नोटबंदी पूरी तरह से विफल रही

लखनऊ। कानपुर के इत्र व्यापारी पीयूष जैन के घर से 196 करोड़ रुपए नगद बरामद किए जाने पर लेकर एआईएमआईएम के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने नोटबंदी को विफल बताया है। ओवैसी ने ट्वीट कर नोटबंदी को पीएम की दिमागी उपज बताया जिसने छोटे उद्योगों और नौकरियों को खत्म कर दिया।

Read also: पीएम मोदी और सीएम योगी पर पर टिप्पणी कर फंसे असदुद्दीन ओवैसी , एफआईआर दर्ज

जीएसटी खुफिया महानिदेशालय कि अहमदाबाद टीम ने इत्र व्यापारी पीयूष जैन के कानपुर के आवास और कानपुर-कन्नौज की फैक्ट्रियों पर छापामारी कर 196 करोड़ रुपए नगद, सोना और अन्य कीमती सामान बरामद किया है। इस छापे में बरामद रकम को जहां भाजपा पूर्व की सपा सरकार द्वारा जनता को धोखा देकर छिपाया रुपया बता रही है वहीं समाजवादी पार्टी पीयूष जैन को भाजपा से जुड़ा होने का आरोप लगा रही है।

Read also: हैसियत से बढ़कर बोल गए ओवैसी?

उत्तर प्रदेश की राजनीति में भूचाल लाने वाली इस छापेमारी में बरामद 196 करोड़ की नगदी को लेकर एआईएमआईएम के मुखिया असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री मोदी से पूछा है कि नोटबंदी के बावजूद उत्तर प्रदेश के एक कारोबारी के घर से 180 करोड़ों रुपया नगद कैसे मिल सकता है। ओवैसी ने कहा कि प्रधानमंत्री को यह स्वीकार कर लेना चाहिए कि उनके दिमाग की उपज नोटबंदी पूरी तरह से विफल रही। नोटबंदी ने छोटे उद्योगों और नौकरियों को खत्म कर दिया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related