देश के साथ खिलवाड़ करने वाली कांग्रेस जनता से माफी मांगे: सीएम योगी

उत्तर प्रदेशदेश के साथ खिलवाड़ करने वाली कांग्रेस जनता से माफी मांगे: सीएम...

Date:


देश के साथ खिलवाड़ करने वाली कांग्रेस जनता से माफी मांगे: सीएम योगी

  • कहा, कांग्रेस हिंदू संगठनों पर झूठे मुकदमे दर्ज कराती थी

लखनऊ। आतंकवादियों को प्रेरित और पोषित करने वाली कांग्रेस पार्टी किस तरह से देश के साथ खिलवाड़ कर रही है यह किसी से छुपा नहीं है। सत्ता में रहकर आतंकवादियों को प्रोत्साहित करने वाली कांग्रेस हिंदू संगठनों पर झूठे मुकदमे दर्ज कराती थी। यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, आज सत्ता से बाहर होने पर कांग्रेस जनता के हित में किये जा रहे हर कार्य का विरोध करती है।

Read also: सीएम योगी ने जेवर में विस्थापितों के लिए 3,301 करोड़ रुपये आवंटित किए

मालेगाव विस्फोट कांड के एक गवाह ने विशेष एनआईए अदालत में बयान दिया है कि महाराष्ट्र एटीएस ने उस पर योगी आदित्यनाथ और राष्ट्रीय सेवक सेवक संघ के चार नेताओं को फंसाने के लिए दबाव डाला था। गवाह के इस बयान के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे कांग्रेस द्वारा देश के खिलाफ किया अपराध बताया।

बुधवार को फर्रुखाबाद और अमरोहा में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी के निशाने पर मुख्य रूप से कांग्रेसी पार्टी रही। मालेगाव ब्लास्ट का जिक्र करते हुए सीएम योगी ने कहा कि महाराष्ट्र के एटीएस को लेकर दिए गए बयान से साफ जाहिर है कि उस वक्त भाजपा कार्यकर्ताओं, नेताओं, आरएसएस और हिंदू नेताओं को झूठे मुकदमों में फंसाया जा रहा था। देश के खिलाफ अपराध करने वाली कांग्रेस को जनता से माफी मांगनी चाहिए।

Read also: यूपी : सीएम योगी आज कानपुर मेट्रो के ट्रायल रन को दिखाएंगे हरी झंडी

गौरतलब है कि 29 सितंबर, 2008 को हुए मालेगांव ब्लास्ट में वर्तमान में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और हिंदू नेताओं पर कांग्रेस लगातार हमलावर रही है। इस ब्लास्ट में छह लोगों की मौत और 100 से अधिक घायल हुए थे। इस मामले की जांच करते हुए एटीएस ने भोपाल की वर्तमान सांसद साध्वी प्रज्ञा, लेफ्टिनेंट कर्नल पुरोहित, समीर कुलकर्णी, अजय राहिलकर, रमेश उपाध्याय, सुधाकर द्विवेदी एवं सुधाकर चतुर्वेदी को आरोपी बनाते हुए हत्या, हत्या के प्रयास सहित आतंकवाद की कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। इस केस की जांच एनआईए को सौंपी गयी तो 15 गवाह अपने बयान से मुकर गये हैं। यूपी के सीएम योगी और आरोपित हिंदू नेता इसे कांग्रेस सरकार की साजिश बताते रहे हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related