पीएम के कार्यक्रम में खलल डालने की कोशिश करने वाले सपाई पार्टी से निष्काषित

उत्तर प्रदेशपीएम के कार्यक्रम में खलल डालने की कोशिश करने वाले सपाई पार्टी...

Date:


पीएम के कार्यक्रम में खलल डालने की कोशिश करने वाले सपाई पार्टी से निष्काषित

  • कानपुर में शर्मनाक घटना को अंजाम देने वाले सपाईयों पर अखिलेश यादव ने की कड़ी कार्रवाई

लखनऊ। कानपुर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम से पहले पुतला जलाने और अपनी कार ही पर भाजपा का बैनर लगाकर तोड़फोड़ करने वाले सपा के ही कार्यकर्ता निकले। इन्होंने तोड़फोड़ और आगजनी करने के साथ उसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल की ताकि पीएम मोदी के कार्यक्रम में खलल पड़ सके। पुलिस ने माहौल बिगाड़ने के आरोप में अंकुर पटेल (पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का पूर्व सचिव), श्रीकांत शर्मा (मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड का जिला प्रवक्ता), सचिन केशरवानी (सपा छात्रसभा का राष्ट्रीय सचिव), अभिषेक रावत (यूथ ब्रिगेड का नगर सचिव), निकेश कुमार (युवजन सभा का पूर्व जिला मंत्री) को गिरफ्तार किया है। सपा कार्यकर्ताओं द्वारा जिस कार में तोड़फोड़ की गई थी वह अंकुर पटेल की ही थी और वह घटना की वीडियो बना रहा था।

Read also: पीएम नरेंद्र मोदी ने वरिष्ठ मंत्रियों के साथ की बैठक, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा भी बैठक में रहे मौजूद

पीएम मोदी के कार्यक्रम से पूर्व माहौल बिगड़ने की साजिश रचने वाले कानपुर कांड के सभी पांचों आरोपियों को सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पार्टी से निकाल दिया गया है। सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेन्द्र चैधरी द्वारा जारी किये पत्र में लिखा है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सचिन केसरवानी, अंकुर पटेल, अंकेश यादव, श्रीकांत शर्मा और सुशील राजपूत को कानपुर में हुई घटना में तथाकथित संहिता के आधार पर समाजवादी पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है |

Read also: भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के लिये पुलिस जिम्मेदारः अजय मिश्रा

गौरतलब है कि अपनी ही गाड़ी में तोड़फोड़, आगजनी कर वीडियो वायरल कर भाजपा कार्यकर्ताओं को भड़काने की कोशिश करने वाले सपा नेताओं की गिरफ्तारी को लेकर भाजपा ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा हुआ था। भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने इसको समाजवादी पार्टी की साजिश बताया था। पार्टी नेताओं के आरोप में घिरे होने पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इन को पार्टी से निकालने का कड़ा निर्णय लिया।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related