क्या हिंदू धर्म खतरे में है? सलमान खुर्शीद ने ट्वीट कर पूछा

फीचर्डक्या हिंदू धर्म खतरे में है? सलमान खुर्शीद ने ट्वीट कर पूछा

Date:


क्या हिंदू धर्म खतरे में है? सलमान खुर्शीद ने ट्वीट कर पूछा

  • धर्म संसद में हेट स्पीच पर सलमान खुर्शीद ने किया ट्वीट

नई दिल्ली। उत्तराखंड के हरिद्वार में हुई धर्म संसद और छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में हेट स्पीच को लेकर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सलमान खुर्शीद ने ट्वीट कर पूछा है, ‘क्या हिंदू धर्म खतरे में है?

हिंदु और हिंदुत्व को लेकर अनेक बार बयान देकर विवादों में घिरे कांग्रेसी नेता सलमान खुर्शीद ने अब छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और हरिद्वार में हुई धर्म संसद के दौरान दी गयी हेट स्पीच को लेकर सवाल खड़े किये हैं। हेट स्पीच को लेकर ट्वीट करते हुए खुर्शीद ने हरिद्वार सभा को लेकर चुप्पी को परेशान करने वाला बताया। उन्होंने भाजपा पर भी चुप रहने की बात कहते हुए लिखा की क्या इस पागलपन को अनदेखा करना है? क्या यह चुप्पी कोई साजिश है? सलमान खुर्शीद ने पूछा की क्या भारत को अंदर बैठे दुश्मनों से खतरा है? क्या हिंदू धर्म खतरे में है?

Read also: दिल्ली हाई कोर्ट ने सलमान खुर्शीद की किताब पर प्रतिबंध लगाने की मांग वाली नई याचिका खारिज की

गौरतलब है कि 17 से 19 दिसंबर तक उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में आयोजित तीन दिवसीय धर्म संसद में कुछ वक्ताओं ने विशेष समुदाय के खिलाफ कथित रूप से अभद्र भाषा का प्रयोग किया था। वहीं रायपुर की धर्म संसद में कालीचरण महाराज ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर टिप्पणी की थी। इन दोनों मामलों में उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ पुलिस एफआईआर दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने का प्रयास किया।

Read also: बोको हरम ने मेरे घर में आग लगाई : सलमान खुर्शीद

उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ में धर्म संसद के दौरान कुछ वक्ताओं द्वारा हेट स्पीच दिये जाने को लेकर विवाद खड़ा हो रहा है। हेट स्पीच के इन मामलों में पुलिस में शिकायत तक दर्ज करायी जा चुकी है। धर्म संसद में दी गयी हेट स्पीच अब राजनीतिक रूप ले चुकी है। इन हेट स्पीच का जिक्र कर राजनीतिक दल भाजपा को भी कटघरे में खड़ा कर रहे हैं। अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद ने भी ट्वीट कर मामले को हवा दे दी है। पूर्व में भी सलमान खुर्शीद हरिद्वार में आयोजित धर्म संसद में दिये गये बयान को समुदाय विशेष नहीं बल्कि सनातन धर्म के खिलाफ बता चुके हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related