मेरठ सुभारती मेडिकल यूनिवर्सिटी की जनक मुक्ति भटनागर का निधन

उत्तर प्रदेशमेरठ सुभारती मेडिकल यूनिवर्सिटी की जनक मुक्ति भटनागर का निधन

Date:


मेरठ सुभारती मेडिकल यूनिवर्सिटी की जनक मुक्ति भटनागर का निधन

मेरठ: पश्चिमी उत्तरप्रदेश के मेरठ शहर में स्थित सुभारती मेडिकल यूनिवर्सिटी की जनक और सुभारती ग्रुप के संस्थापक व चेयरमैन डॉ. अतुल कृष्ण की पत्नी मुक्ति भटनागर का आज सुबह निधन हो गया, उनकी उम्र 64 बरस की थी. वह पिछले कई दिनों से बीमार चल रही थीं. उनका अंतिम संस्कार सूरज कुण्ड पर बौद्ध रिति-रिवाजों से सुबह 11ः30 बजे किया जायेगा।

सुभारती आंदोलन की जनक
डॉक्टर मुक्ति भटनागर का जन्म 1957 में हुआ। उनका शुरू से ही जुनून था कि वह खुद वह अपने परिवार के साथ ऐसी देश सेवा करें, जिन्हें शायद ही भूला जा सके। सबसे ज्यादा उनका योगदान चिकित्सा शिक्षा व स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति रहा। वह सुभारती आंदोलन की जनक भी रहीं।

Read also: पहले ही टेस्ट मैच के बाद ईसीबी ने ओली रॉबिनसन को किया सस्पेंड

कोरोना काल में बड़ा योगदान
सुभारती विश्वविद्यालय व सुभारती मेडिकल कॉलेज नें कोरोना के काल में मार्च 2020 से अब तक बड़ा योगदान दिया है। वेस्ट यूपी ही नहीं बल्कि दूसरे राज्यों के मरीजों का भी यहां उपचार किया गया। सुभारती अस्पताल शुरुआत से ही कोविड सेंटर बनाया गया, जो अभी तक कोविड अस्पताल के रूप में कार्य कर रहा है। यहां मरीजों को एक नई जिंदगी सुभारती अस्पताल ने दी है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related