पाकिस्तान में ट्रेन दुर्घटना, 31 लोगों की मौत, सौ से ज़्यादा घायल

इंटरनेशनलपाकिस्तान में ट्रेन दुर्घटना, 31 लोगों की मौत, सौ से ज़्यादा घायल

Date:


पाकिस्तान में ट्रेन दुर्घटना, 31 लोगों की मौत, सौ से ज़्यादा घायल

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के सिंध प्रान्त के घोटकी जिले में स्थित शहर धारकी के पास सोमवार को दो यात्री ट्रेनों की टक्कर में कम से कम 31 लोगों की मौत हो गई, जबकि 100 से अधिक घायल हो गए।

पाकिस्तान रेलवे के एक प्रवक्ता के अनुसार, कराची से सरगोधा जा रही मिल्लत एक्सप्रेस ट्रेन के पटरी से उतर गयी, इसी के चलते रावलपिंडी से आ रही सर सैयद एक्सप्रेस ट्रेन से टकरा गई, उन्होंने बताया कि यह घटना रैती रेलवे स्टेशन के पास हुई।

“मिल्लत एक्सप्रेस ट्रेन धरकी स्टेशन से 03:28 बजे रवाना हुई। सुबह 03:43 बजे सूचना मिली कि ट्रेन 03:38 बजे पटरी से उतर गई है। इस बीच, सर सैयद एक्सप्रेस ट्रेन 03:38 बजे रायती से गुजरी। ड्राइवर ने इमरजेंसी ब्रेक लगाने की कोशिश की लेकिन 03:38 बजे यह दुर्घटना हो गयी।”

इस दुर्घटना के परिणामस्वरूप, मिल्लत एक्सप्रेस के छह डिब्बे पटरी से उतर गए और पांच डिब्बे पलट गए, जबकि सर सैयद एक्सप्रेस ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतर गए और तीन पलट गए, इसमें कहा गया कि 31 लोग मारे गए थे जबकि 100 से अधिक लोग घायल हुए हैं.

प्रवक्ता ने कहा कि रोहरी से एक राहत ट्रेन भेजी गई है, जबकि पुलिस और स्थानीय प्रशासन के साथ अधिकारी बचाव कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कराची, सक्कर , फैसलाबाद और रावलपिंडी में यात्रियों के लिए हेल्पलाइन सेंटर बनाए गए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना ने पूरे देश में रेलवे ट्रैफिक को ठप कर दिया है।

Read also: बाँदा जेल को अभेद्य दुर्ग बताने के दावे की खुली पोल, क़ैदी फरार, यहीं बंद है मुख़्तार

घोटकी के एसएसपी उमर तुफैल ने कहा कि मिल्लत एक्सप्रेस ट्रेन के मलबे में अभी भी 15 से 20 यात्री फंसे हुए हैं और प्रशासन उन लोगों को बचाने के लिए भारी मशीनरी की व्यवस्था करने की कोशिश कर रहा है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...