बाँदा जेल को अभेद्य दुर्ग बताने के दावे की खुली पोल, क़ैदी फरार, यहीं बंद है मुख़्तार

उत्तर प्रदेशबाँदा जेल को अभेद्य दुर्ग बताने के दावे की खुली पोल, क़ैदी...

Date:


बाँदा जेल को अभेद्य दुर्ग बताने के दावे की खुली पोल, क़ैदी फरार, यहीं बंद है मुख़्तार

बाँदा: बाँदा जिला जेल को सबसे सुरक्षित जेल बताने का दावा कल उस वक़्त खोखला साबित हुआ जब वहां से एक क़ैदी भागने में फरार हो गया. गौरतलब है कि इसी जेल में हाई प्रोफाइल कैदी एवं बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी भी बंद हैं जिनको पंजाब से यहाँ लाया गया था.

पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर आर के सिंह के मुताबिक जेल से फरार कैदी के विरुद्ध सोमवार को मुकदमा पंजीकृत करने की तहरीर प्राप्त हुई जिसके बाद मुकदमा दर्ज कर फरार कैदी की तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले के गिरवॉ थाना क्षेत्र के बरसड़ा बुजुर्ग गांव निवासी रामकिशोर का पुत्र विजय आरख छह फरवरी को अपराध संख्या 21 /21 धारा 457 ,380 ,411 आईपीसी के अपराध में जेल दाखिल किया गया था।

दरअसल जेल में कल शाम जब गिनती हुई तो एक कैदी कम मिला जिसके बाद जेल में हड़कम्प्प मचा गया. सायरन बजाकर तलाशी अभियान शुरू हुआ, प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी भी तत्काल जेल पहुंच गये। क़ैदी के जेल के अंदर ही छिपा होने की आशंका से रात भर पूरी जेल में छानबीन होती रही । सफलता न मिलने पर आज बांदा नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज होने के लिए तहरीर दी।

Read also: पाकिस्तान में ट्रेन दुर्घटना, 31 लोगों की मौत, सौ से ज़्यादा घायल

सीओ सिटी ने बताया कि तहरीर के बाद कैदी की फरारी का मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है और प्रत्येक स्तर से फरार कैदी की तलाश शुरू कर दी गई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related