कोरोना के बाद ब्लैक फंगस का मुकाबला कर रहे देहरादून पर नया संकट
कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले मरीजों के फेफड़ों को कर रहा प्रभावित
देहरादून। पहले कोरोना संक्रमण, फिर ब्लैक फंगस के कोप का भाजन बने देहरादूून के लिये परेशानियों का दौर समाप्त होने का नाम नहीं ले रहा है। अब जिले में एस्परजिलस संक्रमण का खतरा मंडराने लगा है। इस समय एस्परजिलस फंगस (Aspergillus fungus ) से पीड़ित 20 मरीजों का उपचार जिले के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है। फेफड़ों को संक्रमित करने वाला एस्परजिलस फंगस (Aspergillus fungus ) कोरोना से स्वस्थ हुए मरीजों के लिये अधिक खतरनाक साबित हो रहा है।
अब देहरादून में एस्परजिलस फंगस (Aspergillus fungus )संक्रमण अपना दुष्प्रभाव दिखा रहा है। ब्लैक फंगस की तरह का ही यह संक्रमण कम रोग प्रतिरोधक क्षमता खासकर कोविड-19 से स्वस्थ हुए मरीजों पर अपना दुष्प्रभाव दिखा रहा है। इस संक्रमण से पीड़ित 20 मरीज दून के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। एस्परजिलस फंगस (Aspergillus fungus ) फेफड़ों को ज्यादा संक्रमित करता है। विशेषज्ञों का कहना है कि फेफड़ों में पहले से संक्रमण या खराबी होने पर एस्परजिलस फंगस (Aspergillus fungus ) संक्रमण होने की आशंका अधिक होती है। पुरानी टीबी, फेफड़ों में कैविटी के अंदर बाॅल बन जाने, एलर्जी होने से यह फंगस कई बार फेफड़े में अंदर तक पहुंच जाता है।
ब्लैक फंगस की तरह यदि एस्परजिलस फंगस (Aspergillus fungus ) आंख, नाक, कान, गले और अन्य अंगों में फैल गया तो यह मरीज के लिये जानलेवा साबित हो सकता है। इस संक्रमण से प्रभावित मरीजों को भी एम्फोटेरिसिन-बी के इंजेक्शन व अन्य दवाएं दी जाती हैं।

