Mainpuri by-election: सुरक्षा घटाने पर बोले शिवपाल- भाजपा से ऐसे ही थी उम्मीद

उत्तर प्रदेशMainpuri by-election: सुरक्षा घटाने पर बोले शिवपाल- भाजपा से ऐसे ही थी...

Date:

अखिलेश यादव से हाथ मिलाने के बाद योगी सरकार द्वारा घटाई गयी अपनी सुरक्षा पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रगतिशील समाजवादी के राष्ट्रिय अध्यक्ष और जसवंतनगर से सपा विधायक शिवपाल यादव ने कहा है कि उनकी सुरक्षा अब उनके कार्यकर्ता करेंगे, उन्होंने कहा कि उन्हें भाजपा से ऐसी ही उम्मीद थी. शिवपाल ने साथ ही मैनपुरी उपचुनाव से डिंपल यादव की जीत का दावा भी किया।

अखिलेश ने भी भाजपा को दिया जवाब

इससे पहले शिवपाल यादव को भाजपा द्वारा पेंडुलम बताये जाने पर अखिलेश यादव ने जवाब देते हुए कहा था कि पेंडुलम तो गतिमान होने की निशानी है, वो समय बदलने का संकेत भी देता है साथ ही इस बात का सन्देश भी देता है कि किसी भी चीज़ पर अहंकार मत कीजिये क्योंकि कुछ भी स्थिर नहीं है. अखिलेश ने इसके साथ ही योगी सरकार द्वारा सुरक्षा घटाने को शिवपाल जी का अपमान बताया। शिवपाल की सुरक्षा घटाने के फैसले को सीधा मैनपुरी उपचुनाव से जोड़ा जा रहा है. इस उपचुनाव में पूरा यादव परिवार एकजुट हो गया है. अखिलेश और शिवपाल में खटास कम हो चुकी है या ख़त्म हो चुकी है. शिवपाल ने मैनपुरी उपचुनाव को प्रतिष्ठा का प्रश्न बना दिया है. यादव परिवार के लिए मैनपुरी की सीट का मुलायम सिंह की मौत के बाद अब एक भावुक रिश्ता बन गया है.

संबंधों का सुधारना योगी सरकार को आया नापसंद

बता दें कि शिवपाल यादव की सुरक्षा को जेड से वाई कैटेगिरी करने का फैसला योगी सरकार ने किया है। 26 नवंबर को शिवपाल यादव की सुरक्षा कम किए जाने को लेकर आदेश उत्तर प्रदेश शासन के गृह विभाग ने आदेश जारी किया है। दरअसल फैसले को विशुद्ध रूप से राजनीतिक फैसला माना जा रहा है, क्योंकि अखिलेश यादव के साथ जब शिवपाल यादव के संबंध ख़राब थे तब योगी सरकार ने उन्हें जेड श्रेणी की सुरक्षा दी थी अब जब्कि दोनों नेताओं के बीच संबंधों में सुधार आ गया है तो सुरक्षा के लेवल को घटा दिया गया है.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

Starlink की भारत एंट्री पर Reliance का जवाब: ‘हमें कॉम्पिटिशन से डर नहीं’

एलन मस्क की सैटेलाइट इंटरनेट कंपनी Starlink की भारत...

परविंदर झोटा हत्याकांड: मुख्य आरोपी अश्वनी कुमार राजस्थान से गिरफ्तार

पंजाब के मानसा में नशा विरोधी कार्यकर्ता परविंदर सिंह...