Mainpuri by-election: डिंपल को मैनपुरी की जनता पर भरोसा

उत्तर प्रदेशMainpuri by-election: डिंपल को मैनपुरी की जनता पर भरोसा

Date:

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आज मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र के किशनी में मतदाताओं से सम्पर्क करते हुए कहा कि मैनपुरी की धरती नेताजी की कर्मभूमि रही है। यहां के हर घर में नेताजी के गहरे सम्बंध रहे हैं। अखिलेश ने कहा कि उन्हें पूरा यकीन है कि मैनपुरी लोकसभा उपचुनाव में डिम्पल यादव को यहां के मतदाता रिकार्ड मतो से जिताकर नेताजी को श्रद्धांजलि देंगे। वहीँ डिंपल यादव ने मैनपुरी की जनता पर भरोसा जताते हुए बड़ी जीत मिलने की बात कही है.

किशनी भी करहल की तरह लगाए ज़ोर

सपा प्रमुख ने किशनी में कहा कि नेताजी कहा करते थे कि लखनऊ से अच्छे डॉक्टर सैफई में मौजूद है. नेताजी की मैनपुरी जाने की हमेशा इच्छा रहती थी, उन्होंने किशनी की जनता से अपील कि वो भी करहल के बराबर ज़ोर लगाए. अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि मुख्यमंत्री योगी यहाँ की जनता से नही बल्कि अधिकारियों से वोट मांगने आ रहें हैं.

डिम्पल को मैनपुरी की जनता पर भरोसा

वहीँ डिम्पल यादव ने आज प्रचार अभियान के दौरान भोगांव विधानसभा क्षेत्र में सुल्तानगंज ब्लॉक के विभिन्न गांवों में मतदाताओं से जनसम्पर्क करते हुए कहा कि 5 दिसम्बर को साइकिल वाले बटन को दबाकर भारी मतों से विजयी बनाकर नेताजी को श्रद्धांजलि दें। डिम्पल यादव ने याद दिलाया कि मैनपुरी नेताजी की कर्मभूमि रही है। उन्होंने इस क्षेत्र में बहुत काम किया है। उन्हें उम्मीद है कि भाजपा यहां के लोगों को भटका नहीं सकती है। डिम्पल यादव ने कहा कि मैनपुरी के नौजवान, बुजुर्ग तथा महिलाएं नेताजी को कभी नहीं भूलेंगे। वह समाजवादी पार्टी को भारी मतो सें विजयी बनाकर नेताजी को श्रद्धांजलि देंगे। बता दें कि मैनपुरी में 5 दिसंबर को मतदान होंगे. मैनपुरी के अलावा रामपुर और खतौली विधानसभा में भी इसी दिन मतदान होगा। मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद खाली हुई इस सीट पर पूरे देश की निगाहें टिकी हुई हैं.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना क्या है? पात्रता, लाभ और आवेदन प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर लोगों के मन में...