Nayara Petrol Pump Ghattauli: इंजीनियरों ने वीडियोग्राफी के बीच निकाली मशीन से चिप

उत्तर प्रदेशNayara Petrol Pump Ghattauli: इंजीनियरों ने वीडियोग्राफी के बीच निकाली मशीन से...

Date:

मेरठ। आज सोमवार को पुलिस अधिकारी, आपूर्ति निरीक्षक की उपस्थिति में नायरा पेट्रोल पंप पर घटतौली में इस्तेमाल होने वाली चिप को मशीन से निकाला गया। इस दौरान नायरा पेट्रोल पंप पर वीडियोग्राफी भी कराई गई। इसी वीडियाग्राफी के बीच घटतौली में इस्तेमाल होने वाली चिप को मशीन से निकाला गया।

पुलिस की ओर से आपूर्ति निरीक्षक और नायरा कंपनी के इंजीनियरों को नोटिस दिया गया था। सीओ ब्रह्मपुरी सुचिता सिंह ने बताया आज कंपनी के इंजीनियरों ने घटतौली के दौरान पकड़ी गई चिप को सील मशीन से निकाला है। चिप को फोरेंसिक लैब जांच के लिए भेजा गया है। वहां से जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाए सकेगी।

ये था मामला

एसटीएफ मेरठ और आपूर्ति विभाग ने नवंबर 2022 को मेरठ में नायरा कंपनी के चार पेट्रोल पंप, बागपत में एक और हापुड़ में दो पेट्रोल पंप पर दबिश दी थी। जहां पर घटतौली और मशीनों से छेड़छाड़ का खुलासा हुआ था। हर जगह पर मुकदमे दर्ज कराए गए थे। पांच माह से मशीन के अंदर घटतौली में इस्तेमाल होने वाली चिप बंद है।

आज सोमवार को आपूर्ति निरीक्षक और नायरा कंपनी के इंजीनियर पेट्रोल पंप पर पहुंचे। इस दौरान पुलिस की वीडियोग्राफी के बीच चिप को निकाला गया। सीओ ब्रहमपुरी ने बताया कि घटतौली की चिप मशीन के अंदर ही थी। चिप को निकालने के बाद पहले उसको पूरी तरह से सील किया गया और फिर लैब में भेजा गया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

अब युवा मंच से कहेंगे ‘मैं भी कॉकरोच हूं’,

“मैं भी कॉकरोच हूं” बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राजनीतिक वादों, सामाजिक...

सोशल मीडिया से आतंक की साजिश तक! कासगंज में ATS का शिकंजा, 18 वर्षीय युवक गिरफ्तार

जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े संदिग्ध आतंकी के संपर्क में होने...