UP Board Exam 2022: ऐसी होगी यूपी बोर्ड परीक्षा की निगरानी, जिले से लेकर राज्य तक परीक्षा कक्ष में रखी जाएगी नजर

मेरठ रीजनUP Board Exam 2022: ऐसी होगी यूपी बोर्ड परीक्षा की निगरानी, जिले...

Date:


UP Board Exam 2022: ऐसी होगी यूपी बोर्ड परीक्षा की निगरानी, जिले से लेकर राज्य तक परीक्षा कक्ष में रखी जाएगी नजर

मेरठ। उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड की हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा की तैयारियां जोरों पर हैं। नकल पर अंकुश लगाने के लिए इस बार परीक्षा केंद्रों की आनलाइन निगरानी होगी। इसके लिए मेरठ यूपी बोर्ड कार्यालय (Meerut UP Board Office) के अंतगर्त आने वाले मेरठ,सहारनपुर, अलीगढ़,आगरा मंडल के हर जिले में कंट्रोल रूम बनाया गया है। जो कि सीधे राज्य स्तर के मास्टर कंट्रोल रूम जोड़ा जाएगा। इन कंट्रोल रूम को आपस में जोड़ने की तैयारियां जोरों पर हैं।

Read also: 24 मार्च से ऑफलाइन होंगी यूपी बोर्ड की परीक्षाएं

बता दें कि आगामी 24 मार्च से यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। यह अप्रैल के पहले पखवाड़े में पूरी होेंगी इस बार हाईस्कूल में प्रदेश भर में 2783742 परीक्षार्थी और इंटर में 23,91 841 परीक्षार्थी रजिस्टर्ड हैं। इनके लिए प्रदेश में 8373 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरा, वाइस रिकार्डर और वेबकास्टिंग के जरिए मानीटरिंग के लिए डीवीआर के साथ राउटर लगाया है। इसका आइपी एड्रेस, यूजर आइडी और पासवर्ड आदि कालेजों के प्रधानाचार्यों को उपलब्ध कराई गई है।

Read also: अप्रैल से स्कूलों का नया सत्र सत्र, लागू किया जाएगा दो फेज का एक्शन प्लान

जिला विद्यालय निरीक्षकों को निर्देश दिए हैं कि स्कूलों में बिजली आपूर्ति और नेट कनेक्टिविटी की व्यवस्था पूरी तरह से दुरुस्त की जाए। जिससे कि किसी प्रकार की कोई समस्या न हो। बता दें कि पिछले साल कोरोना संक्रमण के चलते हाईस्कूल व इंटर की परीक्षाएं नहीं हुई थी। सभी छात्रों को अगली कक्षा में प्रोन्नति किया था। जिला व राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम को कनेक्ट करके परीक्षण अब चल रहा है। जो कि आज हर हाल में पूरा कर लिया जाएगा। माध्यमिक शिक्षा के शिविर कार्यालय पर राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम में मंडलवार मानीटरिंग की व्यवस्था की गई है। इसके अतिरिक्त जिले में इसी तरह से हर क्षेत्र व कालेजों में परीक्षा के दौरान नजर रखी जाएगी। परीक्षण में सभी केंद्रों को कुछ घंटे में जोड़ा गया।
यूपी बोर्ड ने पहली बार कक्ष निरीक्षकों की आनलाइन ड्यूटी लगाई है। इससे केंद्रों पर जुगाड़ करके नकल पर रोक लगेगी।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

यूपी के बिजली उपभोक्ताओं को जून में लगेगा करंट, 10% तक बढ़ेगा बिल का भार

मार्च की महंगी बिजली खरीद की कीमत अब चुकाएंगे...