Price Hike: एलपीजी,पेट्रोल डीजल के बाद अब कपड़ों पर महंगाई की मार,रेडीमेड गामेंट्स के दाम में बढ़ोत्तरी

उत्तर प्रदेशPrice Hike: एलपीजी,पेट्रोल डीजल के बाद अब कपड़ों पर महंगाई की मार,रेडीमेड...

Date:


Price Hike: एलपीजी,पेट्रोल डीजल के बाद अब कपड़ों पर महंगाई की मार,रेडीमेड गामेंट्स के दाम में बढ़ोत्तरी

मेरठ। एलपीजी, पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी (Price Hike) के बाद अब कपड़ों पर भी महंगाई की मार पड़ेगी। यानी रेडीमेड गामेंट्स के दाम में अब 10 प्रतिशत की वृद्धि होगी। इसका कारण यार्न और रेडीमेड कपड़ों के बनाने में प्रयोग होने वाले केमिकल का महंगा होना बताया जा रहा है। रेडीमेड कपड़ों का व्यापार करने वाले व्यापारियों का कहना है कि अगले महीने यानी अप्रैल से कपड़े के दाम में करीब दस फीसद दाम बढ़ेगे। इससे लेनिन,काटन के अलावा महंगे लग्जरी कपड़े सहित विभिन्न प्रकार का कपडों पर दाम तेज होंगे। कारोबारी कह रहे हैं कि बाहर से मंगाए जाने वाले कपड़े के लिए अगर वो बुकिंग कर रहे हैं तो इसके अलए उन्हें 10 प्रतिशत अतिरिक्त रुपये देने पड़ रहे हैं। गांवों में प्रयोग किया जाने वाला मारकीन,पापलीन और लट्ठा जैसे कपड़ों के दाम में भी इजाफा होने की उम्मीद है।

Read also: LPG Cylinder Price Hike: एलपीजी दामों में आया उछाल, अब इस कीमत पर खरीदना होगा घरेलू गैस सिलेंडर

कपड़ा व्यापारियों का कहना है कि कपड़े को तैयार किए जाने वाले प्रोसेस हाउस में काफी महंगाई हो गई है। कीमतें बढ़ने से कपड़ों की फिनिशिंग सहित कई काम महंगे हो रहे हैं। वहीं अप्रैल के महीने में सहालग और रमजान की शुरूआत होगी। ऐसे में कपड़ा महंगा होगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

न जाने किस गली में ज़िंदगी की शाम हो जाए

जाने माने शायर बशीर बद्र का शुक्रवार को 91...

रियल लाइफ कैरेक्टर निभाने के लिए सिर्फ स्क्रिप्ट काफी नहीं – रणदीप हुड्डा

रणदीप हुड्डा इन दिनों अपनी वेब सीरीज इंस्पेक्टर अविनाश...

क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के ‘मासूम’ चेहरे पर फिदा हुए शेखर कपूर

डायरेक्टर ने जताई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करने...