मेरठ। भाजपा सरकार ( BJP Government) में कार्यवाहक मंत्री रहीं स्वाति सिंह अपने पति से तलाक लेंगी। इसके लिए स्वाति सिंह ने कोर्ट में तलाक की अर्जी लगाई है। बता दें कि स्वाति सिंह के प्रति दयाशंकर हैं। दोनों के बीच पहले भी कोर्ट में मामला चल चुका था। लेकिन उस समय फैमिली कोर्ट ने दोनों को अदालत तक नहीं पहुंचने दिया था और मामला बंद हो गया था। लेकिन अब फिर से स्वाति सिंह ने अपने पति दयाशंकर सिंह के खिलाफ तलाक की अर्जी कोर्ट में लगाई है। स्वाति सिंह ने कोर्ट में अर्जी दायर की है कि वे तलाक का केस फिर से शुरू करना चाहती हैं और अपने पति से तलाक लेना चाहती हैं।
Read also: भाजपा ने वैज्ञानिक तरीके से किया चुनाव प्रचार, चार राज्यों में बनने जा रही है भाजपा सरकार : अमित शाह
बता दें कि स्वाति सिंह (Swati Singh) उप्र की भाजपा सरकार में मंत्री हैं और भाजपा नेता हैं। उनका अपने पति से साल 2018 से विवाद चल रहा है। जिसमें उन्होंने तलाक की अर्जी दी थी। दयाशंकर सिंह से स्वाति का विवाद पिछले पांच साल से चल रहा है। साल 2018 में फैमिली कोर्ट ने दोनों पक्षों के अदालत नहीं पहुंचने पर मामले को बंद कर दिया था। लेकिन एक बाद फिर से मंत्री स्वाति सिंह और उनके पति के बीच विवाद बढ़ गया है।

