Family Welfare Scheme: यूपी में अब सभी परिवारों का बनेगा फैमिली वेलफेयर कार्ड

उत्तर प्रदेशFamily Welfare Scheme: यूपी में अब सभी परिवारों का बनेगा फैमिली वेलफेयर...

Date:

उत्तर प्रदेश में अब एक नए फैमिली वेलफेयर कार्ड की योजना बनाई गयी है जिसके तहत प्रदेश के सभी परिवारों की मैपिंग की जाएगी और 12 अंकों का फैमिली कार्ड बनाया जायेगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस बड़े फैसले में सरकार को अब सभी परिवारों की जानकारी उपलब्ध होने में मदद मिलेगी । इस ऐतिहासिक योजना के द्वारा योगी सरकार लोगों को सरकारी योजनाओं से नौकरी और रोज़गार दिलाने में सहयोग करेगी. 

बता दें कि हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस योजना को लेकर एक प्रेजेंटेशन देखा था और अब इसे लागू करने के निर्देश जारी किये हैं. समाज कल्याण विभाग द्वारा परिवार पहचान पत्र के लिए राशन कार्ड से डाटा एकत्रित किया जायेगा, इस प्रक्रिया से कुछ ही दिनों में 60 प्रतिशत परिवार इस योजना से जुड़ सकेंगे. इसके अलावा प्रदेश सरकार की सभी योजनाओं को हर परिवार से जोड़ा जाएगा. इस योजना द्वारा अपात्रों पर लगाम लगाने में मदद मिलेगी क्योंकि एक ही परिवार को सभी योजनाओं का लाभ मिल रहा है तो उसका डाटा भी सरकार के पास रहेगा.

Read also: Medical Device Park Haridwar: हरिद्वार में ​मेडिकल डिवाइस पार्क बनाने को केंद्र सरकार की ना,राज्य सरकार को लगा झटका

फैमिली कार्ड बनने के बाद फर्जी कार्डों को बंद कर दिया जायेगा. एक ही परिवार को किसी योजना का बार-बार लाभ मिलना बंद हो जाएगा. सरकार चाहती है कि जिन परिवारों को अभी तक लाभार्थी योजनाओं का लाभ नहीं मिला है उन्हें लाभार्थी योजनाओं के अंतर्गत लाया जाए. इस कार्ड के बनने से सरकार के पास यह भी आंकड़ा होगा कि किस परिवार को नौकरी और रोजगार की जरूरत है. अधिकारीयों के मुताबिक इसके लिए अलग से आवेदन या किसी अन्य दस्तावेज की ज़रुरत नहीं होगी.

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related