Fire Incident: इलेक्ट्रिक वाहनों के शोरूम मे आग लगने से आठ लोगों की मौके पर मौत, कई झुलसे

उत्तर प्रदेशFire Incident: इलेक्ट्रिक वाहनों के शोरूम मे आग लगने से आठ लोगों...

Date:

सिकंदराबाद। रात इलेक्ट्रिक वाहनों के शोरूम में आग लगने आठ लोगों की मौत हो गई। जबकि कई लोग झुलस गए हैं। घटना सिकंदराबाद के मोंडा मार्केट इलाके में सोमवार रात की है। जहां पर इलेक्ट्रिक स्कूटी शोरूम में भीषण आग लग गई। पुलिस ने पुष्टि की है कि आग में दो महिलाओं की मौत भी झुलसने से हुई है। आज सुबह तक आग से झुलसे लोगों की मौत का आकड़ा आठ पर पहुंच गया है। झुलसे लोगों को इलाज के लिए पास के गांधी और यशोदा अस्पतालों में भर्ती  करया है। जहां पर कुछ की हालत गंभीर है। गया है। घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हैदराबाद नॉर्थ जोन के डीसीपी ने जानकारी दी है कि इस आग की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़ रही है। कुछ गंभीर की हालत खराब है। 

अधिकारियों को अंदेशा है कि ये आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी है। पार्किंग एरिया, शोरूम और बेसमेंट में खड़े वाहन भी इसकी चपेट में आ गए। देखते ही देखते चारों तरफ धुआं फैल गया। होटल के कर्मचारियों और मेहमानों ने आग और धुएं को निकलते देखा और दमकल विभाग को इसकी जानकारी दी। लोग अपनी जान बचाने के लिए इमारत की खिड़कियों से बाहर निकलने लगे तो कुछ कूदने लगे। कई लोग अंदर घुटन से मरे हैं। बताया जाता है कि इमारत में केवल एक प्रवेश द्वार होने के कारण कुछ लोग इसमें फंस गए और उनकी मौत हो गई। दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया है। दमकलकर्मियों ने सीढ़ी का उपयोग कर ऊपरी मंजिलों में फंसे लोगों को बचाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास की इमारतों से लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला।
घटना के बाद तेलंगाना के मत्स्य पालन राज्यमंत्री तलसानी श्रीनिवास यादव भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और कुछ पीड़ितों ने कथित तौर पर जलती हुई इमारत से कूदने की कोशिश की। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। उन्होंने आग लगने के कारणों की जांच के आदेश दिए हैं।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...