BJP News: BJP प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर को किया संबोधित

उत्तर प्रदेशBJP News: BJP प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर को...

Date:

BJP News: मेरठ में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य मेरठ में पश्चिमी उत्तर प्रदेश के चार जिलों के मेयर-पार्षदों को 2024 के दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में चुनाव का टास्क देंगे। इसमें जनता से बेहतर संवाद के अलावा हर घर तक भाजपा की योजनाओं को पहुंचाने का जिम्मा दिया जाएगा। दो दिवसीय महापौर-पार्षद प्रशिक्षण वर्ग में मेरठ, गाजियाबाद, सहारनपुर और मुरादाबाद के मेयर और चार जिलों के 182 पार्षद भी शामिल होने के लिए पहुंच रहे हैं। इसके लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आज दोपहर को ही आयोजन स्थल पहुंच गए।

विधानसभा चुनावों में पता लगेगा इंडिया का अस्तित्व

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने चार जिलों के मेयर और 182 पार्षदों को 2024 के लोकसभा चुनाव की ट्रेनिंग देने से पहले अपने संबोधन में कहा कि इंडिया गठबंधन का पता पांच राज्यों के होने वाले विधानसभा चुनाव में ही चल जाएगा। उन्होंने कहा कि अभी लोकसभा चुनाव दूर है। इससे पहले विधानसभा चुनाव होने हैं। इसी में इंडिया का अस्तित्व पता चलेगा। अभी देखते जाइए, कौन कौन रहता है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पिछली बार उत्तर प्रदेश में 66 लोकसभा सीटें जीती थीं। इस बार लोकसभा चुनााव 2024 में हम हारी हुई 14 सीटों पर जीत हासिल करेंगे।

भाजपा पर जनता को विश्वास

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि भाजपा पर जनता को विश्वास है। भाजपा जनता के बीच जाकर कार्य करती हैं। सनातन संस्कृति पर टिप्पणी को लेकर उन्होंने कहा कि सारे घटक दलों को इसे देखना चाहिए। सनातन संस्कृति के बारे में टिप्पणी, हमारे देवी देवताओं के बारे में टिप्पणी, धार्मिक ग्रंथो के बारे में टिप्पणी, यह सब दोहरा चरित्र है। लोग सब जानते हैं।

प्रदेश में सहयोगी दलों को सीटों दिए जाने के सवाल पर भूपेंद्र चौधरी ने कहा कि इस बारे में हमारा केंद्रीय नेतृत्व फैसला लेता है। लोकसभा चुनाव में किस दल को कितनी भागीदारी दी जाएगी। इसका निर्णय केंद्रीय नेतृत्व ही करेगा।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

ममता बनर्जी का बीजेपी पर हमला, बोलीं- मैं तब तक लड़ती रहूंगी, जब तक आपका अंत नहीं देख लूं

पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC)...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

ई-श्रम कार्ड से जुड़े आम सवाल और जवाब (FAQs): पूरी जानकारी

ई-श्रम कार्ड को लेकर लोगों के मन में कई...

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन कैसे करें? स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए आवेदन करने से पहले...