Hapur में अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट मामले में UPSIDC के सहायक प्रबंधक गिरफ्तार

न्यूज़Hapur में अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट मामले में UPSIDC के सहायक...

Date:

हापुड। जिले के धौलाना औद्योगिक क्षेत्र में अवैध पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट में अब तक 14 लोगों की मौत हो चुकी है। इस मामलें प्रशासन की जांच के बाद यूपीएसआईडीसी के सहायक प्रबंधक की लापरवाही सामने आई है। हापुड के यूपीएसआईडीसी के सहायत प्रबंधक धीरज मिश्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनको आज गिरफ्तार भी कर लिया गया। बता दें कि इस मामले की गूंज लखनऊ तक पहुंची है। देश के प्रधानमंत्री और प्रदेश के मुख्यमंत्री ने खुद इस हादसे का संज्ञान लेकर अपनी संवेदनाए व्यक्त की थी। 

Also Read : मौलवियों से शास्त्रार्थ की कॉल देने वाले Yati Narsinghanand को नोटिस

हापुड जिले के धौलाना औद्योगिक इलाके में बीते शनिवार को एक फैक्ट्री में बॉयलर फटने के बाद 13 लोगों की मौत हो गई। जबकि 21 लोग बुरी तरह झुलस गए थे। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया इस पूरे मामले गूंज लखनऊ तक जा पहुंची और आनन-फानन में इसकी जांच के आदेश दिए गए जांच के बाद अब इस पूरे मामले में यूपीएसआईडीसी के सहायक प्रबंधक धीरज मिश्रा के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया और अब उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया है।

हापुड़ के थाना धौलाना क्षेत्र में स्थित एक फैक्ट्री में हुए विस्फोट के मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है और मामले में यूपीएसआईडीसी के सहायक प्रबंधक धीरज मिश्रा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस ने धीरज मिश्रा के विरुद्ध भ्रष्टाचार अधिनियम व आईपीसी की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है,धीरज मिश्रा पर आरोप है कि उसने लालच की वजह से गलत रिपोर्ट लगाई, तहसीलदार धौलाना की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। हापुड पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने बताया कि थाना धौलाना क्षेत्र में एक फैक्ट्री में दुर्घटना हुई थी जिसमे 14 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी थी।  

Also Read : नाइन एमएम पिस्टल और एके 47 गोलियों का भी इस Bulletproof Jacket पर नहीं होगा असर 

अवैध रूप से संचालित की जा रही थी, यूपीएसआईडीसी के असिस्टेंट मैनेजर द्वारा अनुचित लाभ प्राप्त करते हुए फर्जी रिपोर्ट लगाई गई थी और फैक्ट्री में अवैध रूप से चल रहे कार्य को छिपाया गया था। तहसीलदार धौलाना की तहरीर के आधार पर थाना धौलाना में असिस्टेंट मैनेजर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं इस गिरफ्तारी से साफ है कि एक अधिकारी पर गाज गिराकर बाकी को बचाने की कोशिश की जा रही है। वहीं इस मामले में जब जिलाधिकारी हापुड से बात की गई तो उनका कहना था कि पूरी जांच के बाद ही कार्रवाई की गई है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related