Gujarat Chunavi Dangal: हार्दिक ने धमकी मिलने का दावा कर वापस लिया बयान लोगो ने कहा पक्का कर लो क्या सीन है

गुजरात चुनावGujarat Chunavi Dangal: हार्दिक ने धमकी मिलने का दावा कर वापस लिया...

Date:

Gujarat Chunavi Dangal: कांग्रेस को बीच मझधार में छोड़कर गए हार्दिक पटेल इस समय हर तरफ चर्चा का विषय बने हुए हैं हर कोई हार्दिक के बयानों पर जमकर प्रतिक्रिया दे रहा है। जहां एक और हार्दिक भाजपा से जुड़ने के बाद लगातार कांग्रेस की आलोचना कर रहे हैं। वही गुजरात मे इनके पाटीदार आंदोलन के समर्थक इनका विरोध कर रहे हैं और इन्हें विश्वासघाती की उपाधी दे रहे हैं। वही अब इस बीच हार्दिक पटेल ने यह दावा किया है कि उन्हें जान से मारने की धमकी मिल रही है। 

Also read: जमीयत ने इबादतगाह कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका, सुनवाई ग्रीष्म अवकाश के बाद

हार्दिक ने इस धमकी को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की और कुछ ही समय के बाद उस पोस्ट को डिलीट कर दिया और अपने ही बयान से वह पीछे हट गए। हार्दिक के इस व्यवहार ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी है और हर कोई हार्दिक पर सवाल उठा रहा है। लोगो का कहना है कि वह यह तक पक्का नहीं कर पा रहे हैं कि उन्हें धमकी मिल रही है कि नहीं। या वह यह स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं कि उनसे समाज का एक वर्ग रुष्ट है और वह उनके समर्थन में नहीं खड़ा होगा।

जानकारी के लिए बता दें हार्दिक पटेल ने ट्वीट किया था कि उन्हें जान से मारने की धमकी मिली है और उन्होंने अपने लिए स्थानीय पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। वही कुछ समय के बाद उन्होंने अपना यह ट्वीट डिलीट कर दिया हार्दिक से जब लोगो ने इसको लेकर सवाल किए तो उन्होंने मौन धारण कर लिया। हार्दिक से इस समय पूरा पाटीदार समाज रूठ गया है वह उनके समर्थन में नहीं है और न इस समय हार्दिक पर विश्वास जता रहा है। 

Also read:  हार्दिक पटेल धोखेबाज उन्होंने दिया पूरे पाटीदार समाज को धोखा: एसपीजी अध्यक्ष लालजी पटेल

पटेल समाज हार्दिक से इसलिए रूठ गया है क्योंकि वह भाजपा में क्यों शामिल हुए जब सत्ताधारी दल ने अभी तक पाटीदारों के खिलाफ सभी मामलों को वापस नहीं लिया है और परिवार आंदोलन के दौरान जान गंवाने वाले 14 युवाओं के सदस्यों को अभी तक सरकारी नौकरी नहीं दी है। दूसरा कारण- भाजपा में शामिल होने के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने पाटीदार प्रदर्शनकारियों को असामाजिक तत्व करार दिया था।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related