UP News Live Updates: पुलिस कस्टडी में मौत मामले में एसओ समेत 11 पर पुलिसकर्मियों पर एफआईआर

उत्तर प्रदेशUP News Live Updates: पुलिस कस्टडी में मौत मामले में एसओ समेत...

Date:


UP News Live Updates: पुलिस कस्टडी में मौत मामले में एसओ समेत 11 पर पुलिसकर्मियों पर एफआईआर

हापुड़। पुलिस कस्टडी में मौत मामले में एसओ समेत 11 पुलिसकर्मियों पर एफआईआर दर्ज की गई है। वहीं एफआईआर दर्ज होने के बाद एसओ को लाइनहाजिर कर दिया है। घटना की एफआईआर बुलंदशहर में दर्ज कराई गई है। जबकि एसओ इस समय हापुड देहात में तैनात हैं। एसपी हापुड ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एसओ तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर किया।

Read also: दिल्ली पुलिस की पोस्टिंग के लिए राजनीतिक प्रभाव का इस्तेमाल करने वाले पुलिसकर्मियों पर कड़ी नजर

पुलिस अधीक्षक हापुड दीपक भूकर ने बताया कि जिला बुलन्दशहर के खुर्जा कस्बे में गत 6 दिसम्बर 2020 को कोतवाली में कनेनी गांव निवासी सोनू की पुलिस कस्टडी में मौत हो गई थी। इस मामले में हाईकोर्ट के आदेश पर बाद इसकी जांच बुलंदशहर न्यायालय के एसीजेएम द्वारा की गई थी। जांच के बाद पुलिस कस्टडी में मौत मामले में दोषी पाए गए खुर्जा थाना के तत्कालीन प्रभारी मिथलेश उपाध्याय और चौकी जंक्शन प्रभारी बहादुर सिंह सहित 11 पुलिसकर्मियों पर एफआईआर दर्ज की गई। इस मामले की गम्भीरता को देखकर थाना हापुड़ देहात एसओ मिथिलेश उपाध्याय को लाइन हाजिर कर दिया है।

Share post:

Subscribe

Popular

More like this
Related

प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए पात्रता क्या है? कौन आवेदन कर सकता है?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) का लाभ लेने से पहले...

PoK में बढ़ते तनाव पर संयुक्त राष्ट्र ने जताई चिंता, निष्पक्ष जांच और राजनीतिक बातचीत की अपील

संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने पाकिस्तान...

प्रधानमंत्री आवास योजना आवेदन का स्टेटस कैसे चेक करें?

प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के लिए आवेदन करने के...